Wednesday, November 21, 2018

Nikon P1000 - Specification - Review - Price - हिंदी

Nikon ने लांच किया है अपना नया हथियार जिसका नाम है Nikon P1000 जिसके सामने दुनिया के सारे कैमरा है वैसे इससे पहले भी Nikon ने अपना P900 मॉडल लांच किया था लेकिन उसे भी कोई टक्कर नहीं दे पाया है लेकिन जो Nikon ने अब किया है वो एक इतिहास बन के रहने वाला है।


दरसल इसकी जो बेस्ट फीचर है वो है इसकी ज़ूमिंग पावर, कैमरा Nikon P1000 125 x तक ज़ूम करता है जिसका मतलब की इस कैमरा से आप 25 किलोमीटर तक ज़ूम कर सकते है जिससे आप चाँद को भी नजदीकी से देख सकते है।


तो चलिए पहले मैं आपको इस कमेरा Nikon P1000 के कुछ टॉप फीचर्स बताऊंगा फिर इस कैमरा का पूरा Specification दूंगा और बाद में आपको इस कैमरा का रिव्यु भी दूंगा जिसमे मैं आपको इस Nikon P1000 का परफॉरमेंस बताऊंगा और आपको ये कैमरा लेना चाहिए या नहीं ये भी बताऊंगा।


Nikon P1000 - Specification


पहली बात तो यही है की Nikon P1000 में आपको मिलता है 3000 mm का लेंस जिससे आप सब्जेक्ट को 125 गुना तक ज़ूम कर सकते है इस अलावा आप इस कैमरा से 4k वीडियो भी बना सकते है 30 fps पर और आप इस कैमरा के स्क्रीन को रोटेट भी कर सकते है सेल्फी के स्टाइल में।


इसके साथ आपको इसमें WiFi और bluetooth भी मिलता जय जीसे आप अपने फोटोज और वीडियोस को अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर सके और अपने ही मोबाइल से इस कैमरा को कण्ट्रोल भी कर सकें। वैसे आप इस कैमरा को India में 75 हज़ार रूपए में Amazon से खरीद सकते है।


Nikon P1000 - Specification - Review - Price - hindi camera
Nikon P1000


Lens

ये कैमरा Nikon P1000 एक पॉइंट एंड शूट कैमरा है ये कोई DSLR कैमरा नहीं है, आप इसमें कोई दूसरा लेंस नहीं लगा सकते है इसका लेंस फिक्स्ड होता है। लेकिन साडी कहानी इसी लेंस की है ये नहीं होता तो ये कैमरा बिलकुल भी पॉपुलर नहीं होता।


आपको इस कैमरा में 24 mm से 3000 mm का लिंक्स मिलता है इस लेंस को Nikkor Zoom ED VR Lens कहते है। इसका Aperture f/2.8 से लेकर f/8 है और इस लेंस में आपको Optical Image Stabilization भी मिलता है साथ ही साथ आप इस कैमरा के लेंस पर हुड कैप भी लगा सकते है।



आप इस लेंस से मैन्युअल फोकस भी कर सकते है जोकि लेंस के ऊपर बने रिंग से होता है।


Sensor

इस कैमरा Nikon P1000 में आपको 1/2.3 साइज का CMOS सेंसर मिलता है जिसे रेसोलुशन 16 मेगा पिक्सेल है जिसका aspect ratio 4:3 है, मैं आपको बता दूँ की 1/2.3 साइज वाला सेंसर अच्छा नहीं होता है क्युकि ऐसे सेंसर किसी भी दूसरे छोटे और सस्ते कैमरा में लगे होते है और इस सेंसर की पिक्चर ज्यादा अच्छी नहीं होती है।


दूसरी बात ये की इस सेंसर का रेसोलुशन सिर्फ 16 मेगा पिक्सेल ही है जोकि एक बेकार बात है इसमें काम से काम 24 मेगा पिक्सेल तो होना ही चाहिए था और वो भी कम से कम 1 इंच साइज के सेंसर के साथ लेकिन Nikon ने बस यही कमी की है इस कैमरा में।


Body

इस कैमरा Nikon P1000 की बॉडी पॉली कार्बनिक प्लास्टिक से बड़ी है और अधिकतर कैमरा इसी मटेरिअल से बना होता है। बॉडी के सामने की तरफ 3000 mm का लेंस है जिस पर फोकस को एडजस्ट करने का रिंग दिया हुआ है और ज़ूम इन और ज़ूम आउट का बटन भी दिया हुआ है और लेंस के साथ में ही फोकस को एडजस्ट करने का LED इंडिकेटर भी दिया गया है।


बॉडी के ऊपर की तरफ आपको शू माउंट और फ़्लैश मिलेगा साथ में ही डायल, फंक्शन बटन, ऑन ऑफ बटन और ज़ूम इन ज़ूम आउट का भी बटन मिलेगा। बॉडी के राइट साइड कुछ नहीं है लेकिन बॉडी के लेफ्ट साइड PC कनेक्टिविटी के लिए कुछ पोर्ट्स भी दिए गए है।


बॉडी के पीछे की तरफ आपको 3.2 इंच का LCD स्क्रीन मिलेगा जिसे आप उल्टा सीधा घुमा सकते है और एक OLED 1 cm का इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर भी है साथ में ही कुछ फंक्शन बटन्स और नेविगेशन बटन भी है।


बॉडी के निचे तरफ एक यूनिवर्सल tripod माउंट है और साथ में ही एक बैटरी स्लॉट है जिसमे Proprietary EN-EL20a Lithium-ion rechargeable नाम की बैटरी लगती है जिससे आप एक बार में 250 पिक्चर ले सकते है या फिर 80 मिनट की वीडियो बना सकते है।


 पास में ही एक मेमोरी कार्ड का भी स्लॉट दिया गया है जिसमे आप SD / SDHC / SDXC टाइप का मेमोरी कार्ड लगा सकते है जोकि सिर्फ UHS वाला मेमोरी कार्ड ही लगेगा।


Features

Nikon P1000 में ISO 100 से ले कर 6400 तक है और इसका शटर स्पीड 1/4000 है जिससे आप 1 सेकंड में 5 पिक्चर ले सकते है और आप इस कैमरा से 4k वीडियो भी शूट कर सकते है वो भी 30 fps पर, फोटो की बात करें तो आप इसमें JPEG और RAW दोनों तरह के फॉर्मेट में फोटोज सेव कर सकते है।


आप इस कैमरा से ऑप्टिकल ज़ूम 125 x तक कर सकते है और डिजिटल ज़ूम 250 क्ष तक कर सकते है।


Nikon P1000 - Specification - Review - Price - हिंदी
Nikon Zoom 

Connectivity

PC कनेक्शन के लिए इस कैमरा Nikon P1000 में हाई स्पीड Mirco-B USB 2.0 का पोर्ट दिया गया है और साथ ही टाइप D HDMI का पोर्ट भी है, इसके साथ ही कुछ वायरलेस पोर्ट भी दिए गए है जिअसे WiFi और ब्लूटूथ आप इनके मदद से अपने कैमरा से डाटा ट्रांसफर कर सकते है और अपने फ़ोन से ही इस कैमरा को कण्ट्रोल भी कर सकते है।


खास बात ये है की आप इसमें 3.5 mm के जैक से एक्सटर्नल mic भी लगा सकते है। इस कैमरा में हैडफ़ोन के लिए कोई जगह नहीं है और नहीं इसमें GPS दिया गया है।
दोस्तों ये कैमरा बहुत पॉपुलर हो रहा है लेकिन सभी कैमरा की तरह ये कैमरा भी सभी के लिए नहीं बना है, इसमें भी कुछ अच्छा है और कुछ गलत है।


तो सबसे पहले मई नैप्को ये बता दूँ की ये कैमरा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी या एस्ट्रोलॉजर या स्पोर्ट्स फोटोग्राफी के लिए बना है आप इस कैमरा का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन किसी DSLR कैमरा की तरह क्वालिटी नहीं दे पायेगा।


क्युकि इसका सेंसर बहुत छोटा लगा हुआ है जोकि थोड़ा कम अच्छा होता है इस कैमरा के साथ कम से कम १ इंच वाला सेंसर देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


साथ में ही इसका रेसोलुशन भी कम है वैसे ये ज्यादा दिक्कत नहीं देगा। आप इस कैमरा से बैकग्राउंड उतना blur नहीं कर सकते है जितना की आप DSLR कैमरा से करते है।


अगर आप भी एक वाइल्डलाइफ, स्ट्रोलोजेर, स्पोर्ट्स फोटोग्राफर है तो आपको ये कैमरा जरूर लेना चाहिए इससे अच्छा कोई कैमरा नहीं है, लेकिन अगर आप यही पर्सनल उसे के लिए लेना चाहते है तो मैं आपको बता दूँ कि इसमें आपको ज़ूम पावर के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।


आप अपनी जरूरतों के हिसाब से इस कैमरा को ले सकते है वैसे मार्किट में इससे अच्छे और सस्ते DSLR कैमरा मौजूद है आप उन्हें ले सकते है।


अगर आपको यहाँ से Nikon P1000 को जानने में आसानी हुई तो कृपया इस पोस्ट को कम से कम एक बार शेयर जरूर करें। और ढेर सारे लेटेस्ट कैमरा इनफार्मेशन के लिए हमारे इस वेबसाइट को फॉलो क्रूर करें और इस पेज को बुकमार्क करना ना भूलें। धन्यवाद्

Monday, November 5, 2018

Nikon D3500 Specification - Review - Price in India

इस साल Nikon लाया है एक नया DSLR कैमरा जिसका नाम Nikon D3500 है। ये एक बेसिक एंट्री लेवल कैमरा है इस तरह के कैमरा का इस्तेमाल नए लोग करते है जिन्होंने DSLR कैमरा पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया हो। वैसे ये कैमरा बहुत पॉपुलर हो रहा है क्युकी इसमें बहुत कुछ नया ऐड किया है निकोन ने इस कैमरा में। तो पहले मैं आपको इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में बताऊंगा फिर इस कैमरा का पूरा specification दिखाऊंगा और फिर मैं करूंगा इस कैमरा का review जिसमे आप जानेंगे की आपको ये कैमरा लेना चाहिए या नहीं या फिर इस प्राइस रेंज में और दूसरा कोई अच्छा कैमरा है या नहीं।

       ये कैमरा Nikon D3500 24.2 मेगा पिक्सेल का है Expeed 4 प्रोसेसर के साथ, इस कैमरा से आप ठीक ठाक फोटो ले सकते है ऐसे कैमरा अधिकतर निजी कामों के लिए बनाया गया है ये कैमरा प्रोफेशनल नहीं है ये कैमरा लौ बजट की रेंज में आता है जिसे हर कोई खरीद सकता है। इसमें आपको Bluetooth भी मिलेगा और साथ ही GPS भी। इस कैमरा में 11 फोकस पॉइंट्स है और साथ ही 1080p की वीडियो 60 fps तक रिकॉर्ड कर सकते है।अच्छी बात ये है कि आपको इसमें कुछ स्पेशल इफेक्ट्स भी मिलेगा जो किसी भी दूसरे DSLR कैमरा में भी नहीं होता है।  कैमरा को आप India में 35 हज़ार में खरीद सकते है 18-55 mm लेंस के साथ और 70-300 mm लेंस के साथ 48 हज़ार का मिलेगा।

Nikon D3500 Specification - Review - Price in India - Hindi Camera
Nikon D3500

Nikon D3500 Specification


1. Lens - इस कैमरा में जो लेंस लगता है उसे Nikon F Mount लेंस कहते है और ऐसे लेंस बहुत बेसिक होते है और काफी सस्ते भी होते हैं। इस कैमरा का सेंसर बेसिक साइज का होने के कारण इसमें ऐसा लेंस लगता है, बाकि दूसरे कैमरा की तरह इस कैमरा के साथ भी ज़ूम लेंस मिलता है जोकि काफी बेसिक होते है। अगर आप इस कैमरा में किसी बड़े कैमरा का लेंस लगाना चाहते है तो आपको एक लेंस अडाप्टर की जरुरत होगी।


2. Sensor - इस कैमरा में आपको 23.5 x 15.6 mm का CMOS sensor मिलता है जोकि 24.2 मेगा पिक्सेल का होता है और इस सेंसर में 11 फोकस पॉइंट्स है। ये काफी बेसिक सेंसर होते है और ऐसे सेंसर किसी भी दूसरे बेसिक DSLR कैमरा में लगे होते है। इस कैमरा में self sensor cleaning का भी ऑप्शन मिलता है जिससे की इस कैमरा का सेंसर अपने आप ही साफ़ हो जायेगा आपको बार बार लेंस निकालने की जरूरत नहीं है और साथ ही आपको इसमें इमेज नॉइस रिडक्शन का भी ऑप्शन मिलता है।


3. Body - इस कैमरा की बॉडी पोली कार्बोनेट फाइबर प्लास्टिक का बना है और इसका वज़न 365 ग्राम का है। इस कैमरा के सामने की तरफ आपको एक लेंस माउंट दिखेगा और एक ऑटो फोकस के लिए LED रेड लाइट दिखेगा। बॉडी के लेफ्ट साइड एक माइक्रो USB पोर्ट है और एक माइक्रो HDMI का भी पोर्ट है, बॉडी के ऊपर के तरफ आपको कुछ फंक्शन बटन्स, डायल, शटर बटन, फ़्लैश, एक्सटर्नल फ़्लैश शू माउंट और रिबन लगाने के लिए हुक भी मिलेगा और साथ ही एक स्टीरियो आवाज़ रिकॉर्ड करने के लिए मिक्रोफोन भी दिखेगा। बॉडी की पीछे की तरफ कुछ फंक्शन बटन्स, नेविगेशन बटन्स और ऑप्टिकल viewfinder भी दिया गया है और साथ ही एक फिक्स्ड 3 इंच का non-touchable TFT LCD स्क्रीन है जिसे आप टिल्ट या रोटेट नहीं कर सलते है। कैमरा बॉडी के निचे आपको एक tripod माउंट मिलेगा और एक बैटरी स्लॉट है जिसमे EN-EL14a Rechargeable Li-ion बैटरी लगती है जिससे आप एक बार में 1400 फोटोज या 2 घंटे की वीडियो बना सकते है जोकि बहुत अच्छी बात है। बटेरी के साथ में ही एक SD-HC मेमोरी कार्ड लगाने का भी स्लॉट दिया गया है, इस कैमरा में आपको एक्सटर्नल माइक्रोफोन लगाने का कोई ऑप्शन नहीं मिलता है लेकिन आप बैटरी ख़तम होने पर EP-5A power connector के मदद से एक्सटर्नल बैटरी को जोड़ सकते है।


4. Connectivity - इस कैमरा में आपको Hi-Speed Micro-USB connector दिया गया है और Type C HDMI connector पोर्ट भी दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा में ब्लूटूथ 4.1 दिया गया है जिससे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर को कनेक्ट करके फोटोज और वीडियोस को ट्रांसफर कर सकें। इस कैमरा में आपको एक एक्सटर्नल बैटरी लगाने का पोर्ट भी दिया गया है।


5. Features - इस कैमरा का ISO 100 से 25600 तक है और इस कैमरा का शटर स्पीड 1/4000 है जिससे आप एक सेकंड में 5 फोटोज ले सकते है। इस कैमरा से आपकी फोटोस JPEG और RAW दोनों फॉर्मेट में सेव होती है और वीडियो की बात करें तो आप इस कैमरा से 1080p फुल HD वीडियो 60 fps पर बना सकते है जोकि बहुत अच्छी बात है। इस कैमरा से आप slo-mo वीडियो अछि तरह से नहीं बना सकते है और न हीं आप इस कैमरा से 4k वीडियो बना सकते है क्युकी ये कैमरा सिर्फ एक बेसिक एंट्री लेवल DSLR कैमरा है।


इसे भी पढ़ें




Nikon D3500 Review in Hindi


जैसा कि मैंने आपसे कहा ये एक बेसिक एंट्री लेवल DSLR कमेरा है तो इस कैमरा से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते है ये कैमरा उनके लिए बना होता है जो की अपने पर्सनल यूज़ के लिए खरीदते है। इस कैमरा का सेंसर भी इतना अच्छा नहीं है फोकस पॉइंट्स भी सिर्फ 11 ही है जोकि बहुत काम होते है और इस कैमरा में आपको WiFi भी नहीं मिलता है। इस कैमरा के price को मध्य नज़र रखते हुए मैं आपके ये कहूंगा की अगर आपको अपने पर्सनल कैमरा जी जरुरत है जिसे आप सिर्फ अपने लिए इस्तेमाल करना चाहते है तो ये कैमरा सही है। मैं आपको बता दूँ की इतने price में आपको Canon 1300D भी मिलता है जोकि इससे थोड़ा सस्ता भी है थोड़ा बेहतर भी है।

अगर हमारे इस वेबसाइट से आपको कुछ सिखने को मिला हो तो कृपया इस पेज को एक बार शेयर जरूर करें, और भी बहुत सरे कमरा के बारे में जानने के लिए इस वेबसाइट को फॉलो करें और बुकमार्क करना न भूले जिससे की आपको नए नए कैमरा के बारे में जानने को मिलेगा। धन्यवाद्