Friday, May 17, 2019

Canon EOS 200D mark ii - Specs - Review - Price in India - Hindi

Canon लेकर आ गया है Canon EOS 200D का नया अपग्रेड वर्शन Canon EOS 200D mark ii तो आज हम इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii फुल specification और review और जानेंगे क्या है इसमें खास और क्यों है ये EOS 200D से अलग ?


    हेलो दोस्तों, Canon ने आखिर कार Canon EOS 200D का upgrade version मार्किट में ला  नाम है Canon EOS 200D mark ii. तो आज हम जानेंगे इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में जो इसे Canon EOS 200D से अलग बनाते है।


और फिर हम इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii का पूरा specification भी देखंगे जिसमे हमे इसका बाकि फीचर्स का पता चलेगा। और अंत में हम इस कैमरा का रिव्यु भी करेंगे जिसमे  बताऊंगा की ये कैमरा वाकई में Canon EOS 200D से अच्छा है या नहीं ?

Canon EOS 200D mark ii - Specs - Review - Price in India - Hindi
Canon EOS 200D mark ii


Canon ने इस कैमरा के सेंसर में कोई छेड़छाड़ नहीं की है जो आपको Canon EOS 200D में कहेंगे को मिला था वही सेंसर इसमें भी है। Canon ने इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii  में अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Digic 8 लगा दिया है।


इसके बाद इस कैमरा में आप 4k वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है जैसा की आपको Canon EOS 250D में देखने को मिला था। वैसे मैं बता दूँ की Canon EOS 250D भी Canon EOS 200D का upgrade version है।



इसके साथ ही आपको इसकी बैटरी काफी ज्यादा अच्छी मिलेगी। मतलब की आप इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii से एक बार में लगभग 1500 से ज्यादा फोटोस ले सकते है और 3 से ज्यादा घंटे की वीडियो बना सकते है।


Canon EOS 200D mark ii - Specification


Lens

Canon EOS 200D और की तरह ही आप इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii में EF या EF-S लेंस लगा सकते है जोकि Canon का बेसिक लेंस माउंट रिंग है। जैसा की लगभग सभी कैनन DSLR कैमरा में लगता है।


इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii के साथ आपको 18-55 mm और 55-250 mm का लेंस मिलेगा। जैसे की कैनन के सभी बेसिक DSLR कैमरा के साथ मिलता है। जिसे आपको खरीदने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ सकते है। इस लेन्सेस में आपको in-built स्टेबलाइजर भी मिलता है जिससे आपके फोटोस और वीडियोस हिलेंगे नहीं।


अगर आप इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii में बाकि कैनन के लेंस लगाना चाहते है जैसे EF-M तो आपको इसके लिए एक लेंस अडाप्टर की जरुरत होगी।


Sensor

Canon EOS 200D mark ii में आपको 200D के तरह ही 1/2.3 साइज वाला CMOS सेंसर मिलेगा किसका रेसोलुशन 24.1 मेगा पिक्सेल है और जिसका aspect ratio 3:2 है। ऐसे सेंसर आपको Canon के सभी मिड रेंज DSLR कैमरा में मिलेंगे।


इस सेंसर में आपको ड्यूल पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ साथ 3975 फोकस पॉइंट्स मिलेगा जो की फोकस काफी जल्दी बनाता है। वैसे इतना फोकस पॉइंट्स आपको Canon EOS 200D और Canon EOS 250D में भी नहीं मिलेगा।


इस सेंसर में आपको सेल्फ क्लीनिंग फंक्शन भी मिलेगा जैसे Canon के सभी DSLR कैमरा में मिलता है। इसमें आपका सेंसर अपने आप ही साफ़ होता रहेगा।

Canon EOS 200D mark ii - Specs - Review - Price in India - Hindi

Body

इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii की बॉडी भी बाकि DSLR कैमरा Canon EOS 200D और Canon EOS 250D की तरह ही पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक और फाइबर गिलास से बना है। इस कैमरा की बॉडी 449 ग्राम की है जोकि Canon EOS 200D से थोड़ा ज्यादा भारी है। लेकिन आप इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii को आराम से कैरी कर सकते है।

इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii का बॉडी फिजिक्स Canon EOS 200D और Canon EOS 250D की तरह ही है आपको इसमें कुछ फर्क नज़र नहीं आएगा।


बॉडी के सामने आपको एक लेंस माउंट रिंग मिलेगा जिसमे आप Canon EF या फिर Canon EF-S लेंस लगा सकते है। और बगल में ही आपको एक सेंसर भी मिलेगा जो कि रिमोट शूट के लिए काम आता है।


लेकिन इसमें आपको Canon EOS 200D और Canon EOS 250D की तरह ही LED इंडिकेटर नहीं मिलेगा जिससे अँधेरे में फोकस करने के काम आता है। 3D स्टेरिओ साउंड रिकॉर्डिंग के लिए लेंस के ऊपर लेफ्ट-राइट में दो छोटे छोटे छेड़ भी दिए हुए है जोकि mic है।


इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii की बॉडी के ऊपर की तरफ आपको काफी फंक्शन बटन्स भी मिलेंगे जैसे शटर बटन, डायल, रिंग और भी बहुत कुछ। साथ ही आपको एक इनबिल्ट फ़्लैश भी मिलेगा जोकि बॉडी के एक दम ऊपर की तरफ है लेकिन इस कैमरा में आपको फ़्लैश लाइट अपने हाथों से मैन्युअली उठाना पड़ेगा।

Canon EOS 200D में फ़्लैश लाइट आटोमेटिक  लेकिन इस कैमरा में मैन्युअली हाथों से उठाना पडता है। औरऊपर ही एक शू माउंट भी दिया गया है जिससे आप एक्सटर्नल mic या फ़्लैश जोड़ सकते है।


बॉडी के पीछे यानि ऑपरेटर की तरफ आपको एक Optical Viewfinder भी मिलेगा और कुछ फंक्शन बटन्स भी मिलेगा जैसे नैविगेटों बटन और सेटिंग्स बटन्स।


साथ ही आपको Canon EOS 200D की तरह ही एक 3 इंच का LCD टचस्क्रीन भी मिलेगा जिसे आप घुमा भी सकते है, मतलब अगर आपको सेल्फी लेनी हो तो आप इसकी स्क्रीन को पीछे की तरफ रोटेट करके सेल्फी भी ले सकते है।


बॉडी के लेफ्ट और राइट की तरफ आपको Canon EOS 200D के तरह ही कॉर्ड्स दिए गए है जैसे mic, mini HDMI और mini USB.


बॉडी के निचे की तरह आपको एक यूनिवर्सल ट्रीपोड माउंट मिलेगा जिसे आप अपना कैमरा किसी भी छोटे ट्रीपोड पे लगा सकते है और बगल में ही आपको एक बैटरी के लिए स्लॉट भी मिलेगा जिसमे आप एक LP-E17 Rechargeable Lithium-Ion, 7.2 VDC, 1040 mAh लगा सकते है।


और आप इस बैटरी से 1500 से भी ज्यादा फोटोस या 3 घंटे से भी ज्यादा वीडियोस बना सकते है। मैं ापक बता दूँ की Canon EOS 200D में भी इतना बढ़िया बैटरी बैकअप नहीं मिलता जोकि सिर्फ आपको इसी कैमरा Canon EOS 200D mark ii में मिल रहा है।


और साथ में ही आप मेमोरीकार्ड भी लगा सकते है। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको हमेशा हाई स्पीड मेमोरी कार्ड लगाना चाहिए।

Canon EOS 200D mark ii - Specs - Review - Price in India - Hindi

Features

इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii का ISO Canon EOS 200D की तरह ही 100/25600 तक है और इसका शटर स्पीड 1/4000 है जिससे आप एक सेकंड में 5 फोटोस ले सकते है।


जैसा की ये Canon EOS 200D mark ii भी एक सेमि प्रोफेशनल कैमरा है तो इसमें भी JPEG, ROW दोनों तरह के फोटोस को सेव कर सकते है। वीडियो की बात करें तो इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii से आप 4k वीडियो 25 fps पर रिकॉर्ड कर सकते है और 1080p वाली वीडियो को 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते है।


Canon EOS 200D की तरह इसमें आप स्लो मोशन तो रिकॉर्ड नहीं कर सकते है लेकिन आप इसमें टाइम लैप्स 4k में रिकॉर्ड कर सकते है।


Connectivity

वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii में आपको WiFi, Bluetooth भी मिलेगा जिससे आप अपने फोटोस और वीडियोस को अपने मोबाइल या pc में ट्रांसफर भी कर सकते है।


PC वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii में एक हाई स्पीड माइक्रो USB दिया गया है और एक मिनी HDMI भी दिया गया है साथ ही आपको इसमें एक रिमोट कंट्रोलिंग के लिए कोई सेंसर पोर्ट नहीं दिया गया है जबकि एक एक्सटर्नल mic लिए 3.5 mm जैक दिया गया है।


Canon EOS 200D mark ii - Review

इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii काफी ज्यादा पॉपुलर मिड रेंज DSLR कैमरा नहीं है। इससे पहले Canon EOS 200D काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था लेकिन बाद में जब Canon EOS 250D लांच हुआ तो इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii की पॉपुलैरिटी कम हो गयी। क्युकि ये सभी एक दूसरे से मिलते जुलते DSLR कैमरा है। इसमें एक जैसे फीचर्स होने के कारन ये ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ है।


ये कैमरा Canon EOS 200D mark ii नार्मल फोटोग्राफी या वीडियो ग्राफी के लिए सही है। आप इस कैमरा को पर्सनल यूज़ में बिना किसी परेशानी के ले सकते है  यूट्यूब व्लॉगिंग के लिए भी ले सकते है।


इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii को आप Amazon से 51 हज़ार में खरीद सकते है।


वैसे मैं आपको बता दूँ की इस के तरह ही Canon EOS 200D और Canon EOS 250D भी है जो इसी कीमत में मिल जायेगा। और अगर आप एक मिर्रोरलेस कैमरा देख रहे है तो Canon EOS M50 भी ले सकते है। Canon EOS M50 एक मिर्रोरलेस कैमरा है जोकि साइज में बहुत छोटा होता है लेकिन काम बड़े होते है।


इस कैमरा Canon EOS 200D mark ii की कमी के बारे में मैं यही बोलूंगा की इसका 4k फ्रेम रेट थोड़ा कम है जोकि थोड़ा ज्यादा होना चाहिए था ताकि वीडियो ज्यादा स्मूथ बन सके। 4k वीडियोस के लिए कम से कम 30fps तो होना ही चाहिए था।


सेंसर भी अगर फुल फ्रेम होता तो अच्छा रहता लेकिन इतने price में ये भी काफी है। बाकि सब कुछ आपके सामने ही है। पर्सनल इस्तेमाल के लिए आपको ये कैमरा Canon EOS 200D mark ii जरूर लेना चाहिए।


अगर इस वेबसाइट पर आपको कैमरा की बेहतर जानकारी मिली है तो कृपया इस पेज को शेयर जरूर करें और बाकि नए नए कैमरा की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क भी करें। धन्यवाद्

Monday, May 6, 2019

Canon EOS 250D - Specs - Review - Price in India - Hindi

Canon EOS 250D - Specs - Review - Price in India - Hindi
दोस्तों, आज मैं आपको Canon EOS 250D के बारे में बताऊंगा जोकि Canon EOS 200D का अपग्रेड मॉडल है। तो इसमें Canon ने काफी कुछ नया ऐड किया है, तो क्या मिलेगा आपको इस कैमरा में नया और ये कैमरा आपको लेना चाहिए या नहीं सब कुछ आपको यहाँ बताने जा रहा हूँ।


सबसे पहले मैं आपको इस कैमरा Canon EOS 250D के बारे में वो बताऊंगा जोकि Canon ने इसमें ऐड किया है और फिर आपको इस कैमरा का पूरा specification बताऊंगा।


और फिर आखरी में इस कैमरा का रिव्यु भी करूंगा जिसमे आपको ये पता चलेगा की ये कैमरा आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है या नहीं, आपको ये कैमरा लेना चाहिए या फिर मार्किट में इस से अच्छे कैमरा मौजूद है।



Canon EOS 250D Specification

दोस्तों सबसे पहले मैं आपको ये बता दूँ की इसमें  Canon EOS 200D के मुकाबले कुछ नया देखने को मिलेगा जैसे की इसका प्रोसेसर जोकि DIGIC 8 है और ये प्रोसेसर आज तक का सबसे नया और दमदार प्रोसेसर है कैनन की तरफ से।

इस कैमरा  Canon EOS 250D में आपको 4k वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आप्शन भी मिलेगा जिससे आप 4k वीडियो 25fps पर रिकॉर्ड कर सकते है।

साथ ही आपको मैं ये बता दूँ की  Canon EOS 200D की बैटरी काफी अच्छी थी लेकिन आपको  Canon EOS 250D में और भी ज्यादा अच्छी बैटरी देखने को मिलेगी जिससे आप एक बार में 1000 से भी ज्यादा फोटोस ले सकते है और 2 घंटे की वीडियो भी बना सकते है।


Lens

Canon EOS 200D की तरह ही आप इसमें EF या EF-S लेंस लगा सकते है जैसा की लगभग सभी कैनन कैमरा में लगता है।

इस कैमरा के साथ आपको 18-55 mm और 55-250 mm का लेंस मिलेगा जिसे आपको खरीदने के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते है। इन लेन्सेस में आपको in-built स्टेबलाइजर भी मिलेगा जिससे आप शेक फ्री वीडियो बना सकते है।

अगर आप इसमें बाकि कैनन के लेंस लगाना चाहते है तो आपको इसके लिए एक लेंस अडाप्टर की जरुरत होगी जसकी मदद से आप इस कैमरा में EF-M लेंस भी लगा सकते है।


Sensor

Canon EOS 250D में आपको 200D के तरह ही 22.3 mm x 14.9 mm CMOS सेंसर मिलेगा किसका रेसोलुशन 24.1 मेगा पिक्सेल है जिसका aspect ratio 3:2 है।


इस सेंसर में आपको ड्यूल पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ साथ 9 फोकस पॉइंट्स मिलेगा जो की फोकस काफी जल्दी बनाता है। 


इस सेंसर में आपको सेल्फ क्लीनिंग फंक्शन भी मिलेगा जससे आपका सेंसर अपने आप ही साफ़ होता रहेगा।



Body

इस कैमरा Canon EOS 250D की बॉडी भी बाकि DSLR कैमरा की तरह ही पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक और फाइबर गिलास से बना है। इस कैमरा की बॉडी 453 ग्राम की है जोकि ज्यादा भरी नहीं है। आप इसे आराम से कैरी कर सकते है।


बॉडी के सामने आपको एक लेंस माउंट रिंग मिलेगा जिसपे आप EF या फिर EF-S लेंस लगा सकते है और आपको एक सेंसर भी मिलेगा जोकि रिमोट शूट के लिए काम आता है लेकिन इसमें आपको LED इंडिकेटर नहीं मिलेगा जिससे अँधेरे में फोकस बनता है।


स्टेरिओ साउंड रिकॉर्डिंग के लिए आपको सामने ही दो छोटे छोटे छेड़ भी दिखेंगे जोकि लेंस के ऊपर की तरफ लेफ्ट राइट में मिलेंगे।


बॉडी के ऊपर की तरफ आपको काफी फंक्शन बटन्स भी मिलेंगे जैसे शटर बटन, डायल, रिंग और भी बहुत कुछ, साथ ही आपको एक इनबिल्ट फ़्लैश भी मिलेगा जोकि बॉडी के एक दम ऊपर की तरफ है।


औरऊपर ही एक शू माउंट भी दिया गया है जिससे आप एक्सटर्नल mic या फ़्लैश लगा सकते है।


बॉडी के पीछे यानि ऑपरेटर की तरफ आपको एक ऑप्टिकल विएवफिन्दर भी मिलेगा और कुछ फंक्शन बटन्स भी मिलेगा जैसे नैविगेटों बटन और भी बहुत कुछ।


साथ ही आपको एक 3 इंच का LCD टचस्क्रीन भी मिलेगा जिसे आप घुमा भी सकते है, मतलब अगर आपको सेल्फी लेनी हो तो आप इसकी स्क्रीन को पीछे की तरफ रोटेट भी कर सकते है।


बॉडी के लेफ्ट राइट की तरफ आपको Canon EOS 200D के तरह ही कॉर्ड्स दिए गए है जैसे mic, HDMI, USB.


बॉडी के निचे की तरह आपको एक यूनिवर्सल ट्रीपोड माउंट मिलेगा जिसे आप अपना कैमरा किसी भी ट्रिपॉड पे लगा सकते है और बगल में ही आपको एक बैटरी के लिए स्लॉट भी मिलेगा जिसमे आप एक Rechargeable Li-ion Battery LP-E17 लगा सकते है।


और साथ में ही आप मेमोरीकार्ड भी लगा सकते है जिससे आप एक बार में 1070 फोटोस तक ले सकते है या फिर 2 घंटे की वीडियो भी बना सकते है।



Features

इस कैमरा का ISO 100/25600 तक है और इसका शटर स्पीड 1/4000 है जिससे आप एक सेकंड में 5 फोटोस ले सकते है।


जैसा की ये भी एक सेमि प्रोफेशनल कैमरा है तो इसमें भी JPEG और ROW दोनों तरह के फोटोस को सेव कर सकते है। वीडियो की बात करें तो इस कैमरा से आप 4k 25fps की वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते है और 1080p वाली वीडियो को 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते है।


इसमें आप स्लो मोशन तो रिकॉर्ड नहीं कर सकते है लेकिन आप इसमें टाइम लैप्स 4k में रिकॉर्ड कर सकते है।


Connectivity

वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा में आपको WiFi, Bluetooth भी मिलेगा जिससे आप अपने फोटोस और वीडियोस को अपने मोबाइल में ट्रांसफर भी कर सकते है।


PC कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा में एक हाई स्पीड माइक्रो USB दिया गया है और एक मिनी HDMI भी दिया गया है साथ ही आपको इसमें एक रिमोट कंट्रोलिंग के लिए एक पोर्ट भी दिया गया है और एक एक्सटर्नल mic लिए 3.5 mm जैक भी दिया गया है।

Canon EOS 250D - Review

इस कैमरा Canon EOS 250D काफी ज्यादा पॉपुलर मिड रेंज DSLR कैमरा में से एक है। इससे पहले Canon EOS 200D भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा फीचर्स होने के कारन ये ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। ये कैमरा नार्मल फोटोग्राफी या वीडियो ग्राफी के लिए सही है आप इस कैमरा को पर्सनल यूज़ में बिना किसी परेशानी के ले सकते है।


इस कैमरा को आप Amazon से 51 हज़ार में खरीद सकते है।


वैसे मैं आपको बता दूँ की इस के तरह ही Canon EOS M50 भी है जो इसी कीमत में मिल जायेगा, Canon EOS M50 एक मिर्रोरलेस कैमरा है जोकि साइज में बहुत छोटा होता है लेकिन काम बड़े होते है।


इस कैमरा की कमी के बारे में मैं यही बोलूंगा की इसका फोकस पॉइंट्स काफी कम है (9) जोकि थोड़ा ज्यादा होना चाहिए था ताकि फोकस को और भी तेज़ी से कैप्चर करे।


और 4k वीडियोस के लिए कम से कम 30fps तो होना ही चाहिए था।


बाकि सब कुछ आपके सामने ही है आपको अच्छे तरह से सोच समझ के ये कैमरा लेना चाहिए।
अगर इस वेबसाइट पर आपको कैमरा की बेहतर जानकारी मिली है तो कृपया इस पेज को शेयर जरूर करें और बाकि नए नए कैमरा की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क भी करें, धन्यवाद्

Wednesday, November 28, 2018

Canon EOS 80D - Specification - Review - Price - Hindi Camera

दोस्तों, आज मैं आपको Canon EOS 80D के बारे में बताऊंगा क्युकि ये है Canon का मिड रेंज DSLR Camera है।


ये है लगभग सभी youtubers और vloggers के काफी popular तो आज मैं आपको दूंगा इसका camera Canon 80D का specification जिसमे आप ये जानेंगे की आखिर कार ये DSLR Camera Canon EOS 80D इतना popular क्यों है।


और क्या खास है इसमें और फिर मैं करूंगा इस camera का review जिसमे मैं आपको इसके performance के बारे में बताऊंगा और ये camera किस किस को लेना चाहिए और किस किस को नहीं लेना चाहिए सारी बात बताऊंगा तो इस DLSR camera Canon EOS 80D के बारे में अच्छे से समझने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।


Canon EOS 80D - Specification

तो दोस्तों पहले मैं आपको फटाफट इस camera Canon EOS 80D के कुछ खास features के बारे में बताऊंगा फिर इसके बाकि छोटे फीचर्स के बारे में बताऊंगा। वैसे इस कैमरा में जो खास बात है वो है Dual Pixel Technology जिससे किसी भी सब्जेक्ट को फोकस करना काफी आसान हो जाता है चाहे आप किसी तेज़ गति वाले सब्जेक्ट की वीडियो या फोटो ले रहे हो।

इसमें है 24.2 मेगा पिक्सेल वाला CMOS सेंसर जिसमे है 45 फोकस पॉइंट्स और फिर आप इसकी स्क्रीन को रोटेट भी कर सकते है, और अगर आप इसके व्यू फाइंडर से फोटोस लेते है तो आप इस कैमरा से 960 फोटोज ले सकते है जोकि सबसे अच्छी बात है इतना आपको किसी भी कैमरा में नहीं मिलेगा।

Canon EOS 80D - Specification - Review - Price - Hindi Camera
Canon EOS 80D

Lens

इस कैमरा Canon EOS 80D में जो लेंस लगता है उसे EF और EF-S लेंस कहते है ये canon का यूनिवर्सल लेंस माउंट रिंग होता है canon के अधिकतर लेन्सेस इसी माउंट रिंग के लिए बने होते है लेकिन अगर आप इस camera  में EF-M लेंस लगाने चाहते है तो आपको एक लेंस अडाप्टर की जरूरत होगी।

वैसे इसके साथ जो लेंस आता है वो है 18-135 mm का लेंस होता है पहले camera  के साथ 18-55 mm और 55-250 मम का लेंस आता था लेकिन अब canon ने दोनों लेन्सेस को मिला कर सीधा 18-135 mm कर दिया है। जिसका Aperture 3.5 से 5.6 है और इसमें आपको Image Stabilization भी मिलता है जोकि आपके फोटो और वीडियो को हिलने नहीं देगा।


Sensor

इस camera Canon EOS 80D में है APS-C साइज का CMOS सेंसर जिसका रेसोलुशन 24.2 है और जिसका Aspect Ratio 3:2 है। इस सेंसर में आपको Self Sensor Cleaning का भी ऑप्शन मिलता  जोकि सेंसर को अपने आप ही साफ करता रहेगा आपको बार बार लेंस हटा कर सेंसर साफ करने को कोई जरूरत नहीं है।


इस सेंसर में आपको 45 फोकस पॉइंट्स है जिससे किसी सब्जेक्ट को फोकस जल्दी और सटीक तरीके से करता है और साथ ही इसमें Dual Pixel Technology भी है जिससे फोकस करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।


Body

इस camera Canon EOS 80D की बॉडी पॉलीकार्बोनेट रेसिन और फाइबर ग्लास से बना है और इस camera  का वजन 730 ग्राम है ये थोड़ा ज्यादा भारी है लेकिन आप इसे हैंडल कर सकते है। इस camera  की बॉडी के सामने की तरफ आपको लेंस माउंट रिंग मिलेगा और रिमोट कंट्रोलिंग के लिए एक सेंसर और फोकस के लिए एक LED इंडिकेटर मिलेगा।


बॉडी के ऊपर की तरफ आपको एक एक्सटर्नल mic लगाने का शू माउंट और इन बिल्ट फ़्लैश लाइट मिलेगा और साथ में एक डायल है और कुछ फंक्शन बटन है और एक खास बात ये है की इस camera Canon EOS 80D में आपको एक एक्स्ट्रा ब्लैक इन वाइट डिस्प्ले मिलेगा जोकि बॉडी के ऊपर की तरफ है इसमें आप अपने कैमरा सेटिंग्स को देख सकते है और चेंज भी कर सकते है।


बॉडी के पीछे की तरफ आपको मिलेगा एक ऑप्टिकल व्यू फाइंडर और एक 3 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले जिसे आप रोटेट भी कर सकते है सेल्फी स्टाइल में और  कुछ फंक्शन बटन भी है।


बॉडी के राइट साइड आपको मेमोरी कार्ड लगाने का स्लॉट मिलेगा जिसमे आप SD / SDHC / SDXC वाले मेमोरी कार्ड को लगा सकते है और याद रहे ही आपको UHS वाला ही मेमोरी कार्ड लगाना है जिससे की इमेज क्वालिटी और भी बेहतर मिले।


बॉडी के लेफ्ट साइड आपको आपको mic, usb, headphone और remote को लगाने का पोर्ट मिलेगा और बॉडी के निचे की तरफ आपको एक यूनिवर्सल tripod माउंट होल मिलेगा साथ ही आपको एक बैटरी स्लॉट भी मिलेगा जिसमे LP-E6N या LP-E6 Lithium-ion rechargeable बैटरी लगा सकते है और इस बैटरी से आप 960 फोटोज तक ले सकते है या फिर 1.5 घंटे की वीडियो शूट कर सकते है।


Features

इस camera का ISO 100 से 16000 तक कण्ट्रोल कर सकते है और इसका शटर स्पीड 1/8000 है जिससे आप 1 सेकंड में 7 फोटोज ले सकते है। जैसे की ये एक सेमि प्रोफेशनल DLSR camera है तो इसमें JPEG और RAW दोनों तरह के फोटोज को सेव कर सकते है।


वीडियो की बात करूं तो आप इस camera में 1080p वाली वीडियो 60 fps पर शूट कर सकते है लेकिन आप इस camera  में slow motion या time lapse दोनों में से कोई भी feature नहीं है ये थोड़े दुःख की बात है।


Connectivity

वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस cmaera Canon EOS 80D में आपको WiFi, Bluetooth और NFC मिलेगा और बाकि आपको हाई स्पीड मिनी USB 2.0 मिलेगा और एक Type-C मिनी HDMI पोर्ट भी मिलेगा  अलावा आपको इसमें माइक्रोफोन और हैडफ़ोन लगाने का भी 3.5 mm जैक दिया गया है जोकि अच्छी बात है।


माइक्रोफोन और हैडफ़ोन जैक सभी कैमरा में नहीं होता है। मेमोरी  आपको इसमें SD / SDHC / SDXC वाला स्लॉट मिलेगा।

ये भी जानें





Canon EOS 80D - Review

ये DLSR camera काफी पॉपुलर हो रहा है क्युकि इस camera में वो सब कुछ जो एक नार्मल videographer या photographer को चाहिए लेकिन जैसा की इस camera में स्लो मोशन और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स न होना थोड़ा निराश कर देता है, वैसे इस कैमरा की क्वालिटी का कोई जवाब नहीं है आप चाहे तो इस camera से कोई छोटी  फिल्म भी बना सकते है इस camera की क्वालिटी वाक़ई बहुत शानदार है।


अगर आप भी एक youtuber, photographer, videographer है या फिर आप एक बेस्ट क्वालिटी वाला पर्सनल यूज़ के लिए एक DSLR camera धुंध रहे है तो ये कैमरा आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा और इस camera को आप Amazon से 76 हज़ार में खरीद सकते है।


अगर आपका बजट थोड़ा काम है और आप अपने पर्सनल यूज़ के लिए कैमरा लेना छह रहे है तो आप Canon EOS 200D को भी देख सकते है इसमें भी ये सारी क्वालिटी है बीएस आपको थोड़ा उन्नीस बीस का फर्क दिखेगा लेकिन ये कैमरा भी ठीक है।


लेकिन अगर आप एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर या videographer है तो आपको Canon EOS 80D ही लेना चाहिए क्युकी इसका कोई जवाब नहीं है।


अगर आपको इस camera Canon EOS 80D को जानने में आसानी हुई तो कृपया इस पोस्ट को कम से कम एक बार जरूर शेयर करें, और भी ढ़ेर सारे लेटेस्ट camera के बारे में हिंदी में जानने के लिए इस वेबसाइट को जरूर शेयर करें और इस पेज को बुकमार्क करना न भूले। धन्यवाद्

Monday, November 26, 2018

Canon EOS 200D - Specification - Review - Price - Hindi

Canon लाया है ऐसा Camera जिसका इंतजार कर रहे थे youtuber और vlogger या यूँ कहु तो youtuber और vlogger को ध्यान में रखते हुए Canon ने बनाया है इस Canon EOS 200D को। क्युकि इस कैमरा में वो सब कुछ है जो किसी youtuber या vlogger को चाहिए जोकि सस्ता भी है।



तो आज मैं हम देखेंगे इसका Specification जिसमे हम  features के बारे में जानेंगे और फिर मैं करूंगा इस camera Canon EOS 200D का review जिसमे इस camera का performance भी देखेंगे और  बताऊंगा कि आपको ये कैमरा सच में लेना चाहिए या नहीं।


Canon EOS 200D - Specification


इस कैमरा में है 24.2 मेगा पिक्सेल है सेंसर और साथ ही साथ आपको इसमें Dual Pixel Technology भी मिलता है जोकि focus को आसान और तेज़ बनाता है। अछि बात ये है कि इसमें आप 1080p वाली वीडियो 60 एफपीएस पर बना सकते है वो भी मे10 मिनट तक, वैसे दूसरे DSLR camera में ये feature नहीं है।


आपका मेमोरी जितना भी हो आप सिर्फ 10 मिनट तक ही होता है लेकिन Canon EOS 200D में आप 30 मिनट तक वीडियो बना सकते है।


इसके बाद इस कैमरा में आपको ISO 25600 मिलता है जोकि बहुत ज्यादा होता है इस Price की रेंज में इतना ISO आपको कही नहीं मिलेगा, इस कैमरा में आपको 9 Auto Focus points मिलेंगे जिससे फोकस सही सब्जेक्ट पर होता है।


Canon EOS 200D - Specification - Review - Price - Hindi Camera
Canon EOS 200D


Lens

इस कैमरा Canon EOS 200D में जो लेंस लगता है उसे Canon EF और EF-S लेंस कहते है, ये Canon का नार्मल लेंस रिंग माउंट है Canon के अधिकतर लेंस इसी रिंग माउंट के होते है। इसके साथ जो किट लेंस मिलता है उसका लेंथ 18 mm से 55 mm है जिसका Aperture 4.5 से 6 तक है वैसे ये Aperture बहुत बेकार होता है इसके लिए आपको एक Prime लेंस लेना पड़ेगा जीका Aperture काम से काम 2.8 हो।

आप इसमें सभी तरह के EF और EF-S लेंस लगा सकते है और बाकि लेन्सेस के लिए आपको लेंस अडाप्टर की जरूरत पड़ेगी अछि बात ये है कि इसके साथ ही इसमें आपको Image Stabilization भी मिलता है। जिससे आपकी पिक्चर काफी शार्प आएगी।


Sensor

इस कैमरा Canon EOS 200D में आपको APS-C साइज वाला CMOS सेंसर मिलता है जिसका रेसोलुशन 24.2 मेगा पिक्सेल है और इसका Aspect Ratio 3:2 है और इसमें आपको Self Lens CLeaning का ऑप्शन भी मिलता है जिससे इसका सेंसर अपने आप क्लीन होता रहता है आपको बार बार क्लीन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


इसमें Dual Pixel Technology है जिससे फोकस काफी जल्दी होता है आपको बार बार फोकस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बताऊं तो इसमें 9 फोकस पॉइंट्स है जिससे फोकस करना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।


Body

इस कैमरा Canon EOS 200D की बॉडी Aluminum alloy और polycarbonate resin और glass fiber से बना है जिससे बॉडी काफी मजबूत साबित होती है और जोकि 453 ग्राम की है। बॉडी के सामने की तरफ आपको लेंस माउंट, फोकस LED और स्टीरियो mic मिलेगा और बॉडी के ऊपर की तरफ आपको फ़्लैश लाइट, एक्सटर्नल शू माउंट, स्पीकर और कुछ बटन्स मिलेंगे जैसे रिंग, डायल, ऑन/ऑफ़ बटन और कुछ फंक्शन कीज़।


बॉडी के लेफ्ट साइड में आपको एक्सटर्नल mic के लिए 3.5 mm जैक मिलेः और एक रिमोट कनेक्टिविटी पोर्ट भी मिलेगा और बॉडी के राइट साइड आपको PC कनेक्टिविटी के लिए कुछ पोर्ट मिलेंगे।


Canon EOS 200D के बॉडी के पीछे की तरफ आपको पेंटामिर्रोर व्यू फाइंडर मिलेगा और साथ में ही 3 इंच का TFT LCD टच स्क्रीन भी मिलेगा जिसे आप रोटेट भी कर सकते है चाहे आपको सेल्फी लेनी हो और फिर आपको बगल में कुछ फंक्शन बटन और नेविगेशन बटन भी मिलेगा। बॉडी के निचे की तरफ आपको एक यूनिवर्सल tripod माउंट होल मिलेगा।


और साथ में ही एक बैटरी स्लॉट मिलेगा जिसमे Rechargeable Li-ion LP-E17 नाम की बैटरी लगती है जिससे आप एक बार में 650 फोटोज ले सकते है या फिर वीडियो 1.5 घंटे तक शूट कर सकते है और साथ में ही मेमोरी कार्ड का भी स्लॉट है जिसमे आप SD, SDHC, SDXC नाम का मेमोरी कार्ड लगा सकते है और यद् रहे बेहतर क्वालिटी के लिए आप UHS वाला मेमोरी कार्ड का ही इस्तेमाल करें।


Features

इस कैमरा Canon EOS 200D का ISO 100 से लेकर 25600 तक है और इसका शटर स्पीड 1/4000 है जिससे आप एक सेकंड में 5 फोटोज ले सकते है। ये कैमरा दोनों टाइप की फॉर्मेट JPEG और RAW में फोटोज सेव करता है। वीडियो की बात करूं तो आप इस कैमरा से 1080p वाली वीडियो 60 fps पर शूट कर सकते है।


इस कैमरा में आप टाइम लेप्स वाली वीडियो शूट कर सकते है लेकिन आप स्लो मोशन वीडियो नहीं शूट कर पाएंगे।


Connectivity

PC connectivity के लिए इस कैमरा Canon EOS 200D में हाई स्पीड मिनी USB 2.0 पोर्ट है और मिनी HDMI पोर्ट भी है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस WiFi का IEEE802.11b, IEEE802.11g, IEEE802.11n वर्शन भी दिया गया है इसके साथ ही इसमें Bluetooth और NFC भी दिया गया है और हाँ इसमें 3.5 का जैक एक्सटर्नल mic के लिए भी दिया गया है।


मेमोरी कार्ड इसमें SD, SDHC, SDXC  लगता है वो भी UHS स्पीड वाला जिससे क्वालिटी और भी अच्छी आए।


ये भी जानें





Canon EOS 200D - Review

कैमरा कितना अभी महंगा क्यू ना हो उसमे कुछ ना कुछ खराबी होती ही है, तो वैसे ही इस कैमरा में भी कुछ फीचर्स नहीं दिए गए है या फिर जो फीचर्स है भी तो वो काम ठीक से नहीं करते है जैसे इसकी Dual Pixel Technology सही काम नहीं करती है और इसकी क्वालिटी भी कुछ खास नहीं है बल्कि इतने price के बाकि दूसरे DSLR जैसा ही है।


लेकिन इसमें आपको external mic लगाने का ऑप्शन मिटा है इसमें रोटेट करने वाला टच स्क्रीन भी है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। इस price में इतने features आपको और कही नहीं मिलेंगे तो ये बात तो पक्की है की ये कैमरा काफी useful रहेगा।


ये Canon EOS 200D को आप Amazon से 42 हज़ार में खरीद सकते है।


तो अगर आप भी एक youtuber है या vlogger है तो ये कैमरा सिर्फ आपके लिए ही बना है आपको जरूर लेना चाहिए, अगर आप अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए कोई इसी price वाला कैमरा ढूंढ़ रहे है तो भी आपको यही कैमरा लेना चाहिए।


अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप Canon EOS M50 ले सकते है इसमें कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।

अगर आपको इस पोस्ट से इस कैमरा Canon EOS 200D - Specification - Review - Price - Hindi के बारे में जानने में आसानी हुई तो कृपया इस पोस्ट को कम से कम एक बार जरूर शेयर करें और भी ढेर सारे नए नए कैमरा के बारे में जानने के लिए इस वेबसाइट को फॉलो जरूर करें और इस पेज को बुकमार्क जरूर करें। धन्यवाद्

Thursday, November 22, 2018

Canon EOS M50 - Specification - Review - Price - हिंदी

Canon में लांच किया है अपना नया mirrorless camera जिसका नाम है Canon EOS M50 इसका साइज है कम और वजन है बहुत हल्का लेकिन इसके काम बहुत है बड़े। mirrorless होने से इसका साइज बहुत छोटा कर दिया गया है लेकिन इसमें features की भरमार है।


वैसे Canon ने पहले भी कई mirrorless camera लॉन्च किया था लेकिन ये कुछ खास है और लोग भी इसी कैमरा Canon EOS M50 को ही पसंद कर रहे है।


          तो पहले मैं बताऊंगा इसके कुछ हाइलाइट्स और फिर दूंगा आपको इस कैमरा का पूरा Specification और अंत में करूंगा इस कैमरा का Review जिसमे मैं आपको बताऊंगा इसके परफॉरमेंस के बारे में  की आपको ये कैमरा क्यों लेना चाहिए मतलब की इस कैमरा की बेकार बात क्या है और अच्छी बात क्या है।


Canon EOS M50 - Specification


Canon का ये कैमरा Canon EOS M50 है 24.1 मेगा पिक्सेल का DIGIC 8 प्रोसेसर के साथ जोकि कैनन का अच्छा प्रोसेसर है। आप इस कैमरा से 4k वीडियो भी शूट कर सकते है।


अच्छी बात ये है कि इस कैमरा में है Dual Pixel Auto Focus टेक्नोलॉजी जिससे फोकस बनाना हो जाता है अल्ट्रा फ़ास्ट चाहे आप फोटो क्लिक कर रहे हो या वीडियो शूट कर रहे हो ये कभी भी आउट ऑफ़ फोकस नहीं होगा।


ये कैमरा आता है Electronic ViewFinder के साथ और इसमें है WiFi, Bluetooth और NFC जिससे आप अपने फोटोज और वीडियोस को कही भी और कभी भी अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर सकते है। साथ ही आप मजा ले सकते है बाकि सभी दूसरे लेन्सेस का इस कमेरा ले लगा के क्युकी ये mirrorless camera है और जिसमे है  interchangable लेंस माउंट तो आप इसमें बाकि दूसरे लेन्सेस का भी मजा ले सकते है।


आप इस कैमरा Canon EOS M50 की India में 55 हज़ार में Amazon से खरीद सकते है 15-45 mm लेंस के साथ।

Canon EOS M50 - Specification - Review - Price - hindi camera
Canon EOS M50


Lens

इस कैमरा Canon EOS M50 ने जो लेंस लगता है उसे EF-M लेंस माउंट कहते है और आप इस लेस माउंट में EF और EF-S लेंस भी लगा सकते है लेंस अडाप्टर की मदद से क्युकि EF और EF-S लेन्सेस के रिंग थोड़ा बड़े आकर के होते है तो उसके लिए आपको इसमें लेंस अडाप्टर लगाना पड़ेगा वरना आप EF-M लेन्सेस जोकि इनकी कैमरा के लिए बना होता है उनका इस्तेमाल कर सकते है।


वैसे आपको इस कैमरा के साथ 15-45 mm का लेंस फ्री मिलता है जिसका Aperture f/3.5 से f/6.3 है और इस लेंस में आपको Image Stabilization भी मिलता है जिससे आपकी फोटो और वीडियो स्टेबल बनेगी। 


Sensor

इस कैमरा Canon EOS M50 में आपको 22.3 x 14.9mm साइज का CMOS सेंसर मिलता है जिसका रेसोलुशन 24.1 मेगा पिक्सेल है ोे इस सेंसर का Aspect Ratio 3:2 है। इस कैमरा में आपको Self Sensor Cleaning का भी फीचर मिलता है जिससे की ये संसार अपने आप ही साफ़ होता रहेगा आपको बार बार लेंस खोलने से डस्ट अंदर जाने डर नहीं रहेगा।


इस कैमरा में लगभग 143 फोकस पॉइंट्स है जिससे किसी सब्जेक्ट को फोकस करना काफी आसान और जल्दी होता है। 


Body

इस कैमरा Canon EOS M50 की बॉडी पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक से बना है। बॉय के सामने की तरफ EF-M लेंस माउंट है और एक लेंस लॉक बटन भी है और दो स्टेरिओ माइक्रोफोन भी सामने की तरफ ही है, बॉडी के ऊपर की तरफ एक फ़्लैश लाइट है और उसके ऊपर एक शू माउंट भी है और साथ में कुछ फंक्शन बटन भी है जिसमे ऑन ऑफ़ बटन, डायल बटन और भी दूसरे बटन्स है।


बॉडी के पीछे की तरफ आपको एक रोटेट करने वाला 3 इंच का LCD टचस्क्रीन है जिसे आप सेल्फी स्टाइल में घुमा भी सकते है जिसमे 10 लाख से भी ज्यादा पिक्सेल्स है और बॉडी के लेफ्ट साइड आपको एक एक्सटर्नल mic लगाने का 3.5 mm जैक मिलेगा और बॉडी के राइट साइड PC कनेक्शंस पोर्ट दिए गए है।


कैमरा बॉडी के नीचे की तरफ आपको एक यूनिवर्सल tripod माउंट मिलेगा और साथ में ही एक बैटरी स्लॉट दिया गया है जिसमे Rechargeable Li-ion Battery LP-E12 लगती है जिससे बार में 370 फोटोज ले सकते है या फिर 85 मिनट की वीडियो शूट कर सकते है।


और इसके साथ ही आपको एक मेमोरी कार्ड लगाने का भी स्लॉट मिलेगा जिसमे SD, SDHC, SDXC नाम का मेमोरी कार्ड लगता है याद रहे की अच्छी क्वालिटी के लिए इसमें हमेशा UHS वाला मेमरॉय कार्ड ही लगाए।

Canon EOS M50 - Specification - Review - Price - hindi camera
Canon EOS M50

Features

इस कैमरा Canon EOS M50 में आप ISO को 100 से 25600 तक कण्ट्रोल कर सकते है। इस इस कैमरा का शटर स्पीड 1/4000 है जिससे आप एक सेकंड में 10 फोटो ले सकते है जोकि काफी अच्छी बात है ऐसे में आप तेज़ गति वाले सब्जेक्ट की फोटो ले सकते है।


इस कैमरा में आप JPEG और RAW दोनों फॉर्मेट में फोटोज को सेव कर सकते है, वीडियो की बात करूं तो आप इस कैमरा से 4k वीडियो बना सकते है वो भी 25 fps पर और 1080p वाली वीडियो 60 fps पर शूट कर सकते है।


ये कैमरा एक मिड रेंज मिर्रोरलेस कैमरा है और इस हिसाब से इसकी क्वालिटी जबरजस्त है लेकिन आप ये मत सोचना की इसके सामने Canon EOS 5D बेकार है, ऐसा नहीं है उसकी क्वालिटी अलग है और इसकी क्वालिटी अलग है अपने अपने Price के हिसाब से दोनों बेस्ट है।


Connectivity

PC कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा Canon EOS M50 में हाई स्पीड माइक्रो USB 2.0 दी गयी है और माइक्रो Type-D Micro HDMI  पोर्ट दी गयी है, और वायरलेस के लिए इसमें WiFi (IEEE802.11b/g/n) और Bluetooth 4.1 दिया गया है जिसकी मदद से आप इस कैमरा को अपने मोबाइल से भी कण्ट्रोल कर सकते है और अपने फोटोज और वीडियोस को अपने मोबाइल में ट्रांसफर भी कर सकते है।


इस कैमरा में आप अलग से mic भी लगा सकते है क्युकी इसमें mic के लिए भी 3.5 mm जैक दिया गया है। 

Canon EOS M50 - Review

कैमरा Canon EOS M50 साइज में काफी छोटा है और हल्का भी है जोकि हाथ में एक दम फिट बैठता है, सारे कण्ट्रोल आसानी से किया जा सकते है और परफॉरमेंस की बात करूं तो इसकी क्वालिटी काफी अच्छी है चाहे आप फोटो शूट कर रहे हो या वीडियो शूट कर रहे हो साथ ही साथ आप इस कैमरा से 4k वीडियो भी शूट कर सकते है तो ये और भी बढ़िया बात हुई।


बैटरी के मामले में ये कैमरा थोड़ा पीछे रह गया क्युकि आप इस कैमरा की बैटरी से एक बार में सिर्फ 370 पिक्चर्स ही ले सकेंगे ये बीएस थोड़ा डिसपॉइण्टेड वाली बात है, और फ़्लैश की बात करूं तो इसमें आपको मैन्युअल फ़्लैश मिलता है जिसे आप सिर्फ अपने हाथ से ही उठा सकते है।


Dual Pixel Technology होने के कारन इससे फोकस करना काफी आसान और जड़ली हो जाता है।


तो आप इस कैमरा से बेस्ट क्वालिटी की इमेजेज और वीडियोस शूट कर सकते है लेकिन आप इस कैमरा से कोई बॉलीवुड की मूवीज शूट नहीं कर सकते क्युकि इसका 4k वीडियो सिर्फ 25 fps पर ही रिकॉर्ड होता है जोकि एक बेकार बात है। नार्मल इस्तेमाल के लिए ये कैमरा बेस्ट है इसमें कोई शक वाली बात नहीं है।


मेरी इस पोस्ट Canon EOS M50 - Specification - Review - Price - हिंदी  से अगर ाओको इस कैमरा को जानने में आसानी हुई तो कृपया इस पोस्ट को कम से कम एक बार जरूर शेयर करें, और भी नए नए कैमरा की बेहतर जानकारी हिंदी में पाने के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और इस पेज को बुकमार्क करना न भूलें।

किसी भी तरह के कैमरा से जुड़े सवालो का आंसर पाने के लिए हमारे QnA वाले पेज पर अपना प्रष्न टाइप करें और अपना सवाल २ घंटे में प्राप्त करें। धन्यवाद्

Sunday, November 18, 2018

Canon G7X mark ii Specification - Review - Price - हिंदी

दोस्तों आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ एक ऐसे कैमरा के बारे में जिसने पूरी दुनिया हो हिला रखा है काम कैसा भी हो सभी कैमरा मैन इसी कैमरा की तारीफ कर रहे है और इस कैमरा का नाम है Canon G7X mark ii. जिहां दोस्तों इस कैमरा को बनाया है Canon ने जोकि कैमरा इंडस्ट्रीज़ में बहुत नामी कंपनी है। इससे पहले भी Canon ने इस कैमरा Canon G7X mark ii का पहला वर्शन निकाला था जिसका नाम Canon G7X था लेकिन उस समय इस कैमरा का जलवा इतना ज्यादा नहीं दिखा था जितना की Canon G7X mark ii का दिख रहा है।




आज कल ये कैमरा Vloggers के बिच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है vloggers मतलब जो अपनी वीडियो खुद ही एक हाथ से कैमरा पकड़ के बनाते है जैसे लोग सेल्फी लेते है ठीक वैसे ही लोग अपनी वीडियो खुद ही बनाते है और ये कैमरा उन्ही के बिच बहुत ज्यादा ही पॉपुलर हो रहा है। तो आज अमिन आपको बताऊंगा की क्यों है ये कैमरा इतना पॉपुलर क्यों लोग इसके है दीवाने और क्या खास features है इस कैमरा में जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।




          Canon G7X mark ii ये एक पॉइंट एंड शूट कैमरा है मैं आपको पहले ही बता दूँ की एक कोई DSLR कैमरा नहीं है जैसा की आप निचे फोटो में देख सकते है। तो मैं पहले आपको कुछ इसके खास features के बारे में बताऊंगा फिर आपको इस कैमरा Canon G7X mark ii का पूरा specification दूंगा और फिर मैं आपको इस कैमरा का Review भी दूंगा जिसमे आपको बताऊंगा की ये कैमरा किन कामो के लिए खास बना है और आपको लेना चाहिए या नहीं या फिर इसी price में और कौन कौन से कैमरा मौजूद है मार्किट में जिसे आप ले सकते है।



Canon G7X mark ii Specification


सबसे बढ़िया चीज़ ये है कि इसका सेंसर 1 इंच का है जोकि इसकी इमेज क्वालिटी को बेहतर से बेहतर बनता है और इसी क्वालिटी की दुनिया भी दीवानी हो गयी है, मैं आपको बता दूँ कि 1 इंच वाला सेंसर बाकि किसी भी पॉइंट एंड शूट कैमरा में नहीं है आज तक जितने भी पॉइंट एंड शूट कैमरा बने है सब मे 1/2.3 टाइप सेंसर ही लगे हुए है लेकिन ये कैमरा Canon G7X mark ii पहला है कैमरा है जिसमे 1 इंच का सेंसर लगा हुआ है।



इसके बाद में आपको बता दूँ कि आप इस कैमरा के स्क्रीन को रोटेट भी कर सकते है जैसा की आप सेल्फी लेना चाहें। ये कैमरा पूरी तरह से मैन्युअल मोड पर भी काम करता है आप इसके ISO, शटर स्पीड और, एक्सपोज़र  अपर्चर को पूरी तरह से कण्ट्रोल कर सकते है। कैमरा काफी कॉम्पैक्ट है और हल्का भी है आप इसे अपने जेब में रख कर आसानी से कही भी आ जा सकते है। वैसे इस कैमरा को आप 41 हज़ार 6 सौ में अमेज़न से खरीद सकते है लिंक आपको निचे मिल जायेगा।

Canon G7X mark ii Specification - Review - Price - हिंदी
Canon G7x mark ii


Lens


जैसा की मैंने आपसे पहले कहा की ये एक पॉइंट एंड शूट कैमरा है तो आप इसमें कोई दूसरा लेंस नहीं लगा सकते है लेकिन जो लेंस इसमें फिक्स्ड अत है वो भी किसी से काम नहीं है। इस कैमरा Canon G7X mark ii में आपको Canon ज़ूम लेंस मिलेगा जिसका फोकल लेंथ 8.8 mm से 36.8 mm तक होता है, वैसे ये ज्यादा ज़ूम नहीं करता सिर्फ 4.2x तक ही ज़ूम करता है। और इसका Aperture f1.8 से लेकर f2.8 तक है जोकि कमाल का आउटपुट देता है और इस लेंस की ये खास बात है कि इस कैमरा से आप रात के टाइम भी या फिर काम रौशनी में भी अच्छी से अच्छी तस्वीर निकाल सकते है।



एक और अच्छी बात ये है कि इस लेंस में बिल्ट इन Stabilization भी मिलेगा जिससे की आप चलते चलते भी वीडियो या फोटो ले सकते है बिना किसी दिक्कत के। इसमें एक लेंस रिंग भी दिया गया है जिससे आप अलग अलग काम कर सकते है जैसे की फोकस एडजस्ट करना, एक्सपोज़र चेंज करना या फिर आप ज़ूम भी कर सकते है।



Sensor


Canon G7X mark ii  में आपको 1 इंच वाला CMOS सेंसर मिलता है जिसका रेसोलुशन 20.2 मेगा पिक्सेल का है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है और इसमें आपको सेल्फ सेंसर क्लीनर का फीचर नहीं मिलता है क्युकी ये सिर्फ एक पॉइंट एंड शूट कैमरा है। मैं आपको बता दूँ कि इस कैमरा का जो सेंसर है उसे Sony कंपनी ने डिज़ाइन किया है लेकिन इसी सेंसर को Sony ने अपने किसी पॉइंट एंड शूट कैमरा में इस्तेमाल नहीं किया है



Body


इस कैमरा Canon G7X mark ii की बॉडी पॉली कार्बन प्लास्टिक और स्टैनलैस स्टील से बना है। इस कैमरा की बॉडी के सामने की तरफ आपको कैनन ज़ूम लेंस मिलेगा और लेंस के निचे की तरफ आपको लेंस रिंग को कण्ट्रोल करने वाली एक स्विच भी मिलेगा जिससे आप लेंस पे लगे रिंग को साउंडलेस बना सकते है और साथ ही फोकस के लिए एक LED इंडिकेटर भी दिया गया है, बॉडी के ऊपर की तरफ आपको on/off बटन और डायल और ज़ूम बटन और शटर बटन मिलेगा और  स्टेरिओ mic और और एक इन बिल्ट फ़्लैश भी है जिसका बटन राइट साइड दिया गया है। पीछे की तरफ आपको 3 इंच का LCD स्क्रीन मिलेगा जिसे आप ऊपर की तरफ घुमा सकते है जैसे की आप ऊपर फोटो में देख सकते है और साथ में कुछ फंक्शन बटन और नेविगेशन बटन भी है।




लेफ्ट साइड आपको दो पोर्ट मिलेगा PC कनेक्टिविटी के लिए और निचे की तरफ आपको एक बैटरी स्लॉट मिलेगा जिसमे आप Proprietary NB-13L नाम का Lithium-ion rechargeable 1200 mAh की बैटरी लगती है आप इस बैटरी से एक बार में 265 फोटोज ले सकते है इस फिर 1 घंटे की वीडियो बना सकते है और इसके साथ ही एक SD / SDHC / SDXC वाला मेमोरी कार्ड लगा सकते है। इसमें आपको कोई व्यू फाइंडर नहीं मिलता है।



Features


इस कैमरा Canon G7X mark ii का ISO 12800 है और शटर स्पीड 1/2000 है जिमसे आप एक सेकंड में 6 फोटोस ले सकते है जोकि बहुत अच्छी बात है ऐसे में आप किसी तेज़ गति वाली चीज़ की अच्छी क्वालिटी वाली पिक्चर निकल सकते है। वीडियो की बात करें तो आप इस  कैमरा से 1080p वाली वीडियो को 60 fps तक शूट कर सकते है और फोटोस के लिए आप इसमें JPEG और RAW दोनों तरह की फॉर्मेट के फोटोस को सेव कर सकते है।



Connectivity


PC कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा Canon G7X mark ii में एक मिनी USB 2.0 पोर्ट दिया गया है और साथ ही मिनी HDMI पोर्ट भी है वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस कैमरा में WiFi और NFC भी है जिससे आप अपने मोबाइल को कनेक्ट करके इस कैमरा को कण्ट्रोल कर सकते है और फोटोज वीडियोस को ट्रांसफर भी कर सकते है लेकिन इस कैमरा में आपको ब्लूटूथ और GPS नहीं है, मेमोरी कार्ड के लिए इसमें SD / SDHC / SDXC वाले मेमोरी कार्ड को सपोर्ट करता है जोकि सिर्फ UHS वर्शन का होना चाहिए जिससे की वीडियो क्वालिटी ज्यादा अच्छी हो।



इसे भी पढ़ें



Canon G7X mark ii Review


दोस्तों मैं आपको ये बता दूँ की ये एक कॉम्पैक्ट पॉइंट एंड शूट कैमरा है जोकि सिर्फ और सिर्फ vloggers के लिए ही बनाया गया है आप इस कैमरा से छोटी मोती वीडियो को बना सकते है लेकिन अगर आप इसे सोचे की आप इससे मूवीज बनाए तो आप बना सकते है लेकिन क्वालिटी आपको सिनेमैटिक नहीं मिलने वाली है क्युकि इसमें आप लेंस को चेंज नहीं कर सकते है। ये कैमरा पर्सनल यूज़ के लिए बहुत अच्छा है लेकिन कमर्शियल नहीं।



इसकी कीमत को मध्य नज़र रखते हुए मैं ये कहूंगा की अगर आपको सिर्फ vlogging ही करना है वो भी बेस्ट क्वालिटी में तो आप इस कैमरा Canon G7X mark ii को बे हिचक खरीद सकते है लेकिन अगर आपका काम दूसरा कुछ भी है जैसे photoshoot मूवी मेकिंग तो ये कैमरा आपको नहीं लेना चाहिए, इतने price में आपको कोई Canon 200D लेना चाइये जोकि इससे अच्छी क्वालिटी देती है।



अगर आपको इस पोस्ट से कुछ जानने में आसानी हुई तो कृपया इस पोर्ट को एक बार जरूर शेयर करें ऐसे ही और ढेर सारे कैमरा की बेहतर जानकारी हिंदी में पाने के लिए इस वेब्सिरे को फॉलो जरूर करें और इस पेज को बुकमार्क करना न करें। धन्यवाद्

Friday, October 26, 2018

Canon EOS R Specification - Review - Price in India

Canon लाया है अपना सबसे बेस्ट mirrorless कैमरा जिसमे है बहुत सरे खास बातें। तो आज आप जानेंगे क्या क्या फीचर्स है इस कैमरा में और क्या price है इस कैमरा का india में। पहले मैं आपको इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में बताऊँगा फिर आपको इसका पूरा स्पेसिफिकेशन दिखाऊंगा और अंत में इसका कैमरा का रिव्यु भी करेंगे जिसमे आज जानेंगे की ये कैमरा आपको लेना चाहिए या नहीं और इस प्राइस में और कोण कोण से कैमरा मौजूद है मार्किट में।

            मैं आपको बता दूँ की ये एक मिर्रोरलेस है और इस कैमरा में बहुत से खास फीचर्स है जिसमे से पहला तो ये है की ये एक फुल फ्रेम सेंसर कैमरा है जोकि इसे खास बनता है फुल फ्रेम मतलब इसका साइज 36x24 mm का CMOS सेंसर है इस तरह के सेंसर काफी ज्यादा अच्छी तस्वीरें लेता है और साथ ही इसमें ड्यूल पिक्सेल टेक्नोलॉजी भी है ये टेक्नोलॉजी ऑटो फोकस के काम अत है ऐसे में ऑटो फोकस काफी ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है और ये कैमरा सीधा आँखों को फोकस करता है, आप कैसे भी फोटो या वीडियो ले रहे हो इसका फोकस सबसे जल्दी काम करता है और ये आँखों का फोकस जानवरों पर भी काम करता है। जैसा की ये एक मिर्रोरलेस कैमरा है तो  इस कैमरा में आपको साइलेंट शूट का ऑप्शन भी मिलता है इसका मतलब ये कैमरा फोटो क्लिक करते समय बिलकुल भी आवाज़ नहीं करता जैसे की दूसरे कैमरा में होता है फोटो क्लिक करते समय खींचखांच शटर की आवाज़ अति है तो इस कैमरा में वो परेशानी नहीं होगी, अब आप इस कैमरा से गुप्त सनाटे में भी शूटिंग कर पाएंगे। चलिए अब इसके पुरे स्पेसिफिकेशन पर भी एक नज़र दाल लेते है।  कैमरा India में 1 लाख 90 हज़ार के आप पास खरीद सकते है।

Canon EOS R Specification, Review और Price in India - Hindi Camera
Canon EOS R


Canon EOS R Specification


1. Lens - इस कैमरा में जो लेंस लगता है उसे RF लेंस कहते है इस कैमरा में आपको इसी तरह का लेंस इस्तेमाल करना होगा, अगर आप बाकि दूसरे DSLR कैमरा का लेसेस जैसे EF और EF-S लेन्सेस को इस कैमरा के साथ इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको एक लेंस एडेप्टर के आवश्यकता होगी और मैं आपको एक बात बता दूँ की आप इसमें EF-M लेन्सेस को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।इस तरह के RF लेन्सेस में स्टेबिलाइजेशन in-built होता है जोकि एक अच्छी बात है।


2. Sensor - इस कैमरा में आपको 32 x 24 mm का CMOS सेंसर मिलेगा जिसका रेसोलुशन 30.3 मेगा पिक्सेल है। इस सेंसर का aspect रेश्यो 3:2 है और इसमें आटोमेटिक सेंसर क्लीनिंग का सिस्टम दिया हुआ है। इस कैमरा से बहुत अच्छी तस्वीर बनती है चाहे आप फोटोज ले या वीडियो अधिकतर प्रोफेशनल लोग इसी सेंसर वाले कैमरा का इस्तेमाल करते है और ऐसे सेंसर वाले कैमरा कैमरा से लोग लौ बजट वाली फिल्मे भी बनाते है।


3. Body - इस कैमरा की बॉडी पॉलीकार्बोनेट और फाइबर ग्लास का बना है। इस कैमरा बॉडी के सामने की तरफ आपको एक लेंस माउंट दिखेगा और एक रिमोट सेंसर और एक शूटर बटन। लेफ्ट साइड आपको कुछ पोर्ट दिखेंगे जिसे में USB टाइप C 3.0 का पोर्ट है जोकि बहुत फ़ास्ट होता है, एक mic का भी पोर्ट दिया गया है और एक टाइप C मिनी HDMI का भी पोर्ट है। ऊपर  आपको बहुत सरे फंक्शन के मिलेंगे और एक सेकेंडरी एक इंच का डिस्प्ले भी मिलेगा जिसमे आप  के सेटिंग्स को देख सकते है और एक एक्सटर्नल फ़्लैश शू पोर्ट भी है। पीछे की तरफ आपको 3.15 इंच का 2.1 मिलियन वाला LCD डिस्प्ले मिलेगा जी आप रोटेट भी कर सकते है चाहे आप सेल्फी लेना हो, इस डिस्प्ले पर एंटी स्मज कटिंग की गयी है जिससे इस डिस्प्ले पर फिंगर प्रिंट्स नहीं पड़ेंगे। साथ ही आपको कुछ नेविगेशन बटन भी दिखेगा और एक खास बटन भी दिखेगा जिसे आप सिर्फ टच और स्वाइप करके कैमरा की सेटिंग्स कर सकते है। इस कैमरा में एक आधे इंच का OLED इलेक्ट्रॉनिक viewfinder भी है। इस कैमरा में LP-E6N वाली बैटरी है जिससे आप एक बार में 370 फोटोज ले सकते है या 1 घंटे की वीडियो बना सकते है। इस कैमरा में SD/SDHC/SDXC and UHS-II वाली मेमोरी कार्ड लगती है। इस कैमरा में स्टीरियो माइक्रोफोन है जिससे आप एक अच्छा 3D साउंड रिकॉर्ड कर सकते है। इस कैमरा के बॉडी का वजन 580 ग्राम का है।


4. Connectivity - इसमें आपको एक टाइप C मिनी HDMI पोर्ट है और साथ ही USB टाइप C 3.1 पोर्ट दिया गया है जोकि बहुत फ़ास्ट बताया जा रहा है। मोबाइल और टेबलेट कनेक्ट करने के लिए इसमें WiFi भी दिया गया है और रिमोट कंट्रोलिंग के लिए ब्लूटूथ भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक मिक्रोफोन का भी पोर्ट दिया गया है जिससे आप किसी माइक को कनेक्ट भी कर सकते है और साथ ही एक हैडफ़ोन का भी पोर्ट दिया गया है।


5. Features - इस कैमरा का ISO 100 से 40,000 तक है और शटर स्पीड 1/8000 जिससे आप 1 सेकंड में 8 फोटोज ले सकते है, Aperture सिर्फ लेंस पर निर्भर करता है। जैसा की एक कैमरा प्रोफेशनल है तो इस कैमरा से आप JPEG और RAW दोनों तरह के पिक्चर्स ले सकते है। वीडियो की  आप इस कैमरा से 4k वीडियो बना सकते है और 1080p 60 fps तक और 720p 120 fps पर बना सकते है जोकि स्लो मोशन के लिए काफी बेस्ट होता है।


इसे भी पढ़ें





Canon EOS R Review हिंदी में

ये एक हाई एन्ड मिर्रोरलेस कैमरा है, इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल फोटोग्राफी या फिर लौ बजट की फिल्मो में भी किया जाता है। अगर आप का काम भी इन्ही दोनों में से एक है तो ये कैमरा आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कैमरा काफी अच्छा है कॉम्पैक्ट है और लेन्सेस भी आप अपने हिसाब से चेंज कर सकते है इस कैमरा को कही ले जाने में भी कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

ये कैमरा एक बड़ी फिल्म भी बना सकता है अगर कैमरा मैन इंटेलीजेंट हो तो। इसके प्राइस के हिसाब से एक कैमरा बेस्ट है लेकिन आपको एक बार इसके बराबरी वाला कैमरा भी जरूर चेक करें जैसे Nikon D850 और Canon 5D मार्क 4 .

अगर आपको इस कमेरा को समझने में आसानी हुई तो कृपया इस पोर्ट को जरूर शेयर करें। नए नए आने वाले कैमरा के बारे में जानने के लिए इस वेबसाइट को फॉलो करें और इस वेबसाइट को बुकमार्क करना न भूलें धन्यवाद्।