Friday, May 31, 2019

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

हेलो दोस्तों, अगर आप जानना चाहते है कि How Many Types of Lens for DSLR Camera मतलब DSLR camera के lenses कितने प्रकार के होते है तो ये पोस्ट आपके लिए परफेक्ट है।

आज कल सभी में ये कन्फुसिंग रखती है की कौन सा लेंस कहा इस्तेमाल होता है ? या किस लेंस का क्या नाम है ? ये फिर कौन से कैमरा में कौन सा लेंस लगता है ?

आज मैं लेंस से जुड़े सभी तरह की जानकारी आपको देने वाला हूँ तो इस पोस्ट को ध्यान से पढियेगा। बड़े काम की बात बताने वाला हूँ। सबसे पहले मैं आपको ये बता दूँ की जितने भी लेंस होते है वो सभी फुल फ्रेम साइज के सेंसर के हिसाब से बने होते है।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi


तो अगर आपके पास कैसा भी सेंसर वाला कैमरा हो आपको फुल फ्रेम के सेंसर को मध्यनज़र रखते हुए ही इन लेन्सेस की पहचान करना होगा। जैसे अगर आपके पास फुल फ्रेम सेंसर वाला कैमरा है तो सभी लेंस आपके कैमरा में परफेक्ट नेचुरल व्यू देंगे। अगर आपके पास छोटे सेंसर वाला कैमरा है तो आपको इन लेन्सेस के क्वालिटी में थोड़ा फर्क देखेगा।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

देखिये दोस्तों, इस दुनिया में सिर्फ तीन प्रकार के लेंस होते है। Standered, Wide और Zoom lens. और इन तीनो के भी कई प्रकार होते है।आपके पास  कैमरा  Canon, Nikon, Sony या फिर किसी भी कंपनी का हो। लेकिन लेन्सेस सरे इसी तरह के होते है।  चलिए एक एक करके सबको समझते है।

50mm का लेंस फुल फ्रेम के सेंसर वाले कैमरा के साथ एक परफेक्ट नेचुरल व्यू देता है।

What is Standered Lens?

Standered Lens उन लेंस को कहते है जो कि नार्मल फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के काम आता है। जैसे 25 mm से लेकर 70 mm तक। इस तरह के लेंस नार्मल फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी में इस्तेमाल किया जाता है। क्युकि इस mm के लेन्सेस नेचुरल क्वालिटी के पिक्चर प्रोवाइड करते है।

आपको ऐसे लेंस में ऐसी फुटेज मिलेगी जैसा आप अपने आँखों से देखते है। ना ज्यादा ज़ूम और ना ही ज्यादा वाइड।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

What is Wide Angle Lens?

Wide Angle Lens उन लेन्सेस को कहते है जो 24mm या उससे कम mm का होता है। वैसे देखा जाये तो मार्किट में 8mm से लेकर 24mm तक के लेन्सेस मौजूद है।

ऐसे लेंस बहुत दबा एरिया कवर करते है। मैं आपको एक बात बता दूँ की जीते भी लेंस कम mm के होंगे वो उतना बड़ा एरिया कवर करते है। ऐसे लेंस अधिकतर नदी, पहाड़, बड़ी या ऊँची ईमारत जैसे फोटोग्राफी के काम आते है। क्युकि ऐसी सब्जेक्ट्स का एरिया बहुत बड़ा होता है तो ऐसे में इन wide angle lenses का इस्तेमाल होता है।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

आज कल Wide Angle Lens वीडियो के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है Vlogs.

Vlogging सेल्फी की तरह बनाई जाने वाली वीडियो होती है। अधिकतर लोग सेल्फी में पूरे नहीं आ पाते है तो वो लोग Wide Angle Lens का इस्तेमाल करके वो अपना बहुत बड़ा एरिया कैप्चर कर लेते है। मतलब बहुत बड़े एरिया को कैप्चर करने वाला लेंस Wide Angle Lens कहलाता है।

इसे भी जानें

What is Zoom Lens?

Zoom Lens 70mm या उससे भी ज्यादा mm के लेन्सेस को कहते है। क्युकि ऐसे लेंस बहुत दूर तक ज़ूम कर सकते है। मार्किट में Zoom Lens 18mm से लेकर 800mm तक मिलता है। मैं आपको बता दूँ की Zoom Lens के भी दो कैटेगरी है। और इसके बारे में मैं आपको आगे बताऊंगा।

दरअसल Zoom Lens में आपको दो mm साइज दिखेंगे जैसे 18-55mm या फिर 55-250mm. और ऐसे लेंस को आप कम mm से ज्यादा mm पर सेट कर सकते है जिससे लेंस ज़ूम भी होजा है। तो मेरे कहने का मतलब है की जिस लेंस को आप ज़ूम कर सकते हो वो Zoom Lens कहलाता है। चाहे वो थोड़ा ज़ूम करता हो या ज्यादा ज़ूम करता हो उसे Zoom Lens ही कहेंगे।

Zoom Lens अधिकतर स्पोर्ट्स, वाइल्डलाइफ, एस्ट्रोनॉमी जैसे लोग करते है। क्युकी Zoom Lens दूर तक ज़ूम करता है।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

What is KIT Lens - Hindi

KIT Lens उस लेंस को केते है जो आपको कैमरा के साथ मिलता है। जैसे 18-55 mm और 55-250 mm है। ऐसे लेंस बहुत बेसिक होते है। इनमे Aperture ज्यादा अच्छा नहीं होता है। 

ये दोनों ही ज़ूम लेंस है क्युकि आप इस लेन्सेस को ज़ूम कर सकते है। 18 से 55 mm वाला लेंस कम ज़ूम करता है और 55 से 250 mm वाला लेंस ज्यादा ज़ूम करता है।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi


ये lenses बाकि दूसरे lenses से बहुत सस्ते होते है इसलिए ऐसे lenses आपको किसी भी DSLR Camera के साथ मिलते है। इस लेंस का इस्तेमाल आम लोग करते है। क्युकि ऐसे लेंस आम लोगो के लिए सही होता है।

अगर कोई भी व्यक्ति पहली बार DSLR या Mirrorless Camera खरीदता है तो उसे पहले KIT Lens से ही सीखना होता है तभी वो आगे जेक बाकी सरे lenses की पहचान कर पता है।

What is Prime Lens - Hindi

Prime Lens उन lens को कहते है जो एक ही single mm के होते है। जैसे 50mm या फिर 25mm इन लेन्सेस को आप ज़ूम भी नहीं कर सकते है।

अगर आप ऐसे लेंस को ज़ूम कर सख्त तो ये लेंस भी Standered Lens की categories में आ जाते। Prime Lens सिंगल mm होने के कारण ये ज़ूम नहीं हो पते है।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

Prime Lens का इस्तेमाल अधिकतर Expert और Proffessional लोग करते है। क्युकि ऐसे लेंस काफी महंगे भी आते है और इनकी क्वालिटी भी जबरदस्त होती है।

Prime Lens  categories में सबसे ज्यादा 50mm वाला Prime Lens पॉपुलर है। क्युकि इसकी पिक्चर क्वालिटी बहुत अच्छी है KIT Lens की तुलना में। 1.8 Aperture होने के कारण इसके depth of feel काफी ज्यादा हो जाती है जीसे कि इस लेंस से पिक्चर लेने पर बैकग्राउंड काफी ज्यादा ब्लर हो जाता है।

What is Fish Eye Lens

जैसा की आप निचे फोटो में देख सकते है Fish Eye Lens आगे से काफी बाहर की तरफ निकला हुआ होता है। ऐसे लेंस सबसे ज्यादा वाइड एरिया कवर करते है।

Fish Eye Lens का फोकल लेंथ यानि mm काफी कम होता है। मार्किट में 5mm से लेकर 15mm तक के Fish Eye Lens मौजूद है। और ऐसे लेंस बहुत ज्यादा महंगे होते है।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

Fish Eye Lens का इस्तेमाल सिर्फ फोटोग्राफर्स ही करते है। किसी भी बड़े जगह को एक सिंगल फोटो में कैप्चर करने के लिए Fish Eye Lens का किया जाता है। Fish Eye Lens वीडियो के लिए सही नहीं होता है। क्युकि ऐसे लेंस रियलिटी से बिलकुल अगर तरह की वीडियो बनाते है।

Fish Eye Lens से काफी अच्छे अच्छे इफ़ेक्ट भी बनते है। जैसा की आप निचे फोटो में देख सकते है की Fish Eye Lens से किस तरह की पिक्चर बनती है।

इसे भी जानें

What is Micro Lens - Hindi

Micro Lens उन लेंस को कहते है जिनसे बहुत छोटी छोटी चीज़ो की फोटोग्राफी करनी होती है। कैसे मक्खी, कीड़े या कुछ भी जो बहुत छोटे होते है।

Micro Lens किसी लेंस के ठीक उलटे काम करते है। जैसे आपने किसी भी लेंस को उल्टा माउंट कर दिया हो। मतलब की अगर आप किसी लेंस को उल्टा माउंट कस्ते है तो दूर की चीज़ो को फोकस करने के बजाये कैमरा सबसे पास की चीज़ो को फोकस करने लगता है।

Types of Lens for DSLR Camera - Hindi

एक नार्मल लेंस से आप कम से कम 10 इंच से दूर ही किसी चीज़ पर फोकस बना सकते है। लेकिन Micro Lens से आप 1 इंच या उससे भी कम पास की चीज़ो को फोकस कर सकते है।

Amazon पर आपको किसी भी लेंस को ुनलता माउंट करने के लिए Adaptor मिल जायेगा। जो की काफी सस्ता ही होता है।

लेकिन एक ओरिजिनल Micro Lens पास की चीज़ो को फोकस करने के साथ साथ पिक्चर भी काफी शार्प बनता है। जैसे की आप ऊपर फोटो में देख सकते है।

Zoom Lens vs Telephoto Lens

कुछ लोग है की Zoom Lens और Telephoto Lens एक ही तरह के लेंस होते है। लेकिन ये गलत है। Zoom lens और Telephoto Lens अलग अलग होते है।

Zoom lens के बारे में मैंने आपको पहले ही बता दिया है कि जिस लेंस को आप ज़ोम कर सकते है। चाहे वो कम ज़ूम हो या ज्यादा ज़ूम। ऐसे लेंस को ज़ूम लेंस ही कहते है।

Telephoto Lens उन लेन्सेस को कहते है जो की पहले से ही ज़ूम होता है। आप इनके फोकल लेंथ को काम या ज्यादा नहीं कर सकते है। इसका फोकल लेंथ फिक्स्ड होता है। तो ऐसे लेंस को Telephoto Lens कहते है।

आपको मैं इस दुनिया के  के बारे में बता दिया है। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमेंट कर सकते है।

लेंस की जानकारी आपको अच्छा लगे तो कृपया इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

ऐस ही ढेर सारे कैमरा की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर ले ताकि मैं आपको कैमरा की  हिंदी में देता रहूँ। धन्यवाद

TamilRockers 2019 – Download Latest Tamil, Hindi Dubbed Movies, Telugu

Sunday, May 26, 2019

How to Make Cinematic Video - Hindi

How to Make Cinematic Video - दोस्तों, यर टॉपिक बहुत मजेदार है। और आज मैं आपको Cinematic Video बनाना सिखाऊंगा। आज मैं Cinematic Video बनाने की सारी जानकारी आपको देने जा रहा हूँ।


दोस्तों, Cinematic Video बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है इसे हर कोई बना सकता है। बस जरुरत है तो सिर्फ सही तकनीक की। और आज मैं इसी के बारे में समझने आया हूँ।


सबसे पहले तो आप YouTube पर Cinematic Video सर्च करके देखिये जो वीडियो ए तो उन्हें देखिये। मतलब की पहले आप ये देखिए कि कोई Cinematic Video कैसी दिखती है और उन्हें Cinematic Video क्यों कहते है।


How to Make Cinematic Video - Hindi



आपको दिखेगा की वीडियो एक दम प्रोफेशनल है। जो भी सीन्स उनमे दिखाई गयी है सब एक अलग अंदाज़ में शूट की गयी है। आप कोई Hollywood की मूवी भी देख सकते है जोकि Cinematic Video का सबसे अच्छा उदाहरण है।


चलिए अब बात करते है की Cinematic Video बनायीं कैसे जाये ?



How to Make Cinematic Video - Hindi



Camera Angle


अगर आप एक कैमरामैन है तो आपको ये ध्यान में रखना चाहिए की कैमरा हमेशा स्टेबल हो और सिर्फ उन्ही दृश्यों को कैप्चर करे जो की नार्मल ज़िंदगी में नहीं दीखता हो। हर एक चीज़ को एक अलग स्टाइल में रिप्रेजेंट करना है।


camera angle सबसे जरुरी चीज़ होता है। अगर अपने कैमरा को सही डायरेक्शन में नहीं रखा तो वीडियो बिलकुल भी cinematic नहीं दिखेगी। इसके बाद आपको कैमरा स्टेबल रखना है। आप चाहे तो किसी Stabilizer या Gimble का इस्तेमाल भी कर सकते है। जो कि आपके कैमरा को स्टेबल रखता है।



How to Make Cinematic Video - Hindi



मार्किट में कई तरह के Gimble Stabilizer मौजूद है। जो कि सस्ते भी होते है और महंगे भी। आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते है।


Stable फुटेज Cinematic Video के लिए बहुत जरुरी होता है जोकि किसी भी वीडियो को Cinematic लुक देता है। इसके बिना कोई भी वीडियो Cinematic नहीं लगता है। तो जरुरी ये है की आप अपने कैमरा को स्टेबल रखें।


वीडियो के डायरेक्शन के लिए आप YouTube पे वीडियो देख कर उन्हें अनलिस कर सकते है की कैमरा  डायरेक्शन कैसा होता है।


How to Make Cinematic Video - Hindi



इसे भी जानें





Camera Settings


कुछ लोग ये मानते है की एक बेस्ट Cinematic Video के लिए अच्छा यानि महंगा कैमरा हो चाहिए। लेकिन मैं मानता हूँ की आप अपने मोबाइल के कैमरा से भी एक अच्छी Cinematic Video बना सकते है। बस ट्रिक्स आपको पता होने चाहिए।


आपको अपने वीडियो को Cinematic Video बनाना है तो आपको अपने कैमरा का सेटिंग भी सही करना होगा जिससे की आपका कैमरा एडिटिंग के हिसाब से सही वीडियो तैयार कर सके। ध्यान में रहे की आपको सिर्फ और सिर्फ Manual Mode में ही शूटिंग करना चाहिए। जिससे की आपकी वीडियो आपके मुताबिक ही बन सकते।


अब मैं आपको कुछ Camera Settings के बारे में बताने जा रहा हूँ तो ध्यान से सुनियेगा।


आपको अपने कैमरा को Focus सिर्फ Manual Mode पर रखिये। और आपके Camera का ISO level कम से कम रखिये। आपके वीडियो का फ्रेम रेट 60 या उससे ज्यादा ही रखिये, और साथ जी कैमरा का शटरस्पीड आपके फ्रेम रेट से दो गुना रखिये। इससे आपकी वीडियो एक दम स्मूथ बनेगी।


How to Make Cinematic Video - Hindi



ध्यान रहे की Cinematic Video में स्लो मोशन ज्यादा होता है तो इसीलिए आपको वीडियो का फ्रेम रेट 60 या उससे ज्यादा ही रखना चाहिए।


आपके कैमरा का Aperture हमेशा कम से कम ही होना चाहिए। और आपको अपने कलर करेक्शन भी एडजस्ट करना होगा जैसे शार्पनेस 0, सचुरेशन 0, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट भी 0 मतलब की सब कुछ 0 ही कर देना है। इससे आपको वीडियो एडिटिंग में इफेक्ट्स अप्लाई करने में ज्यादा आसानी होगी।


लेंस की बात करूं तो आपको हमेशा कम से कम Apeture वाला लेंस ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्युकी कम Aperture वाले लेंस से वीडियो क्वालिटी ज्यादा अच्छी हो जाती है।


आप हमेशा ऐसा लेंस चुने जिसमे कम Aperture और कम फोकल लेंथ यही कम mm का हो। मैं आपको बता दूँ कि कम Aperture वाली लेंस से बैकग्राउंड ज्यादा ब्लर होता है और कम mm वाले लेंस ज्यादा वाइड एरिया कवर क्र सकता है। तो ऐसे में Cinematic Video काफी अच्छी बनती है।



Location


कुछ लोग मानते है की Cinematic Video के लिए लोकेशन मतलब जगह सही होनी चाहिए। लेकिन मैं नहीं मानता। अगर अपने हुनर है Cinematic Video बनाने की तो आप कही भी Cinematic Video बना सकते है इसमें कोई दिक्कत नहीं है।


हाँ, थोड़ा बहुत फर्क आ जाता है की आपका टॉपिक क्या है। अगर आपका टॉपिक नेचर है को आपको ऐसे जगह जाना चाहिए जहा सिर्फ पेड़, नदी, पहाड़, मैदान हो और कोई इंसान न हो तो वीडियो काफी ज्यादा अच्छी बन सकती है।


वहीँ, अगर आपका टॉपिक सिटी है तो आप किसी साफ़ सुथरे शहर में जा कर भी वीडियो बना सकते है। मतलब जहा ऊंची ऊंची बिल्डिंग्स हो साफ़ सुथरी सड़कें हो और ज्यादा भीड़ भाड़ न हो। बस ध्यान रहे की Cinematic Video में भीड़ भाड़ बहुत कम होती है।


हाँ, अगर आप किसी फेस्टिवल का Cinematic Video बना रहे हो तो बात अलग हो जाती है। लेकिन अधिकतर Cinematic Video  कम ही लोग दिखाई देते है।


Cinematic Video सभी तरह की होती है। शादियों की, त्यौहार फेस्टिवल की, नेचर की या फिर टूर एंड ट्रेवल्स की। मतलब आप किसी भी तरह की Cinematic Video बना सकते है।



Video Editing


जब आपका सारा काम हो जाये फिर बात आती है वीडियो एडिटिंग की। मतलब Cinematic Video के लिए वीडियो एडिटिंग बहुत जरुरी हो जाता है। अगर आपको सही कलर करेक्शन नहीं अति हो तो ऐसे में वीडियो को Cinematic Look बिलकुल नहीं मिल पायेगा।


वीडियो एडिटिंग में आप अपने कैप्चर किये गए फुटेज को सही से resize और re-arrenge कर सकते है। और कलर सऊरेक्ट करना भी जरुरी है तो वो भी आप वीडियो एडिटिंग में ही कर पाएंगे।


मैं आपको बता दूँ कि Cinematic Video में ब्राइटनेस थोड़ी काम होती है जिससे कि बार बार देखने पर भी आँखों को तकलीफ न पहुंचे। और कलर कॉम्बिनेशन भी सही होना चाहिए जो ऑडियंस की आँखों को आराम दे।


How to Make Cinematic Video - Hindi



कलर करेक्शन के लिए आप LUT यानि Look Up Table का इस्तेमाल कर सकते है। ये एक छोटी सी फाइल होती है जोकि की एक ही क्लिक में वीडियो का कलर ठीक कर देती है। आप इस LUT(s) का इस्तेमाल करके एक अच्छे Cinematic Video को प्रोडूस कर सकते है।


Cinematic Video में स्लो मोशन जरूर ऐड करें और ब्लैक बार जिसे सिनेमा स्कोप भी कहते है उसे जरूर ऐड करे जो वीडियो को Cinematic Look देने में हेल्प करती है।


ध्यान रहे की Cinematic Video कम समय की होती है जैसे 5 मिनट या उससे भी कम। तो ऐसी वीडियो लोगो को ज्यादा अच्छी लगती है क्युकि वो कम समय की होती है। अगर आप ज्यादा बड़ी वीडियो बनाएंगे तो लोग बोर होने लगेंगे क्युकि Cinematic Video कोई कहानी नहीं होती है। जिसे लोग आखरी तक देखें।



इसे भी जानें







Tips - How to Make Cinematic Video - Hindi



Cinematic Video में डायरेक्शन का बहुत बड़ा रोल होता है। तो आपको हमेशा सही डायरेक्शन से वीडियो बनाना चाहिए। इसके साथ ही कैमरामैन को क्रिएटिव होना बहुत जरुरी है। अगर कैमरा मैन क्रिएटिव नहीं है तो वो सिर्फ दुसरो की नक़ल करेगा जोकि सही तरीका नहीं है।


एक क्रिएटिव कैमरामैन ही नई नई तरीको से वीडियो बना है। जिससे लोगों को नए नए वीडियोस मिलते है और खूब पॉपुलर होते है। कॉपी की गयी चीज़े ज्यादा दिन तक नहीं टिकती। तो आपको भी क्रिएटिव होना चाहिए।


How to Make Cinematic Video - Hindi



कैमरा stabilize करने के बहुत से तरीके होते हैं। आप अपनी तरफ से बेस्ट कोशिश करीयेगा कि आपकी वीडियो ज्यादा से ज्यादा स्टेबल रहे जिससे की आपकी Cinematic Video काफी ज्यादा प्रोफेशनल लगे।


एक बात और बता दूँ कि वीडियो एडिटिंग करते समय आप वीडियो में ज्यादा इफ़ेक्ट ना डाले। इससे वीडियो ख़राब ही दिख सकती है। कोशिश रहे कि वीडियो क्लीन, सिंपल और प्रोफेशनल रहे।


अगर आपको इस पोस्ट से Cinematic Video बनाने में आसानी हुई तो कृपया इस पोस्ट को कम से कम एक बार जरूर शेयर करें। इस वेबसाइट को भी बुकमार्क करले ताकि मैं आपको कैमरा से जुडी सारी जानकारी हिंदी में दे सकूं। धन्यवाद

Sunday, May 19, 2019

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi

दोस्तों, आज कल जितने भी कैमरा आ रहे है उन सभी कई सेटिंग्स होती है। कुछ कैमरा में तो उनके खुद की एक अलग ही सेटिंग्स होती है जो किसी दूसरे कंपनी के कैमरा में नहीं होता है। लेकिन ये सेटिंग्स ISO, Aperture और Shutter Speed आपको सभी कैमरा में देखने को मिलेगा।


लेकिन सभी लोग इनका सही इस्तेमाल करना नहीं जानते है। कुछ लोगो को तो ये भी नहीं पता की ये ISO, Aperture और Shtter Speed होता क्या है ?


तो आज मैं आपको इन्ही के बारे में बताऊंगा की ये ISO, Aperture और Shutter Speed क्या होता है ?

एक बात मैं आपको बता दूँ की ISO, Aperture और Shutter Speed ये तीनो ही एक दूसरे के साथ एक दूसरे की तरह ही काम करते है। मतलब की ये, अगर आपको अपने फोटो की ब्राइटनेस को बढ़ाना चाहते है तो आप ISO को कम भी कर सकते है या Apterture को बढ़ा भी सकते है या फिर Shtter Speed को कम भी कर सकते है।


मतलब की ये तीनो ही एक जैसे काम करते है तो आपको इन्ही तीनो के कॉम्बिनेशन में अपने फोटोस और वीडियोस को कैप्चर करना होता है। चलिए अब हम एक एक करके समझते है की ISO, Aperture और Shuttrt Speed क्या होता है ?

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi



What is ISO in Camera - Hindi


ISO कैमरा के सेंसर की सेंसिटिविटी को दर्शाता है। अगर ISO कम हुआ तो मतलब सेंसर कम सेंसिटिव है और अगर ISO ज्यादा हुआ तो मतलब सेंसर ज्यादा सेंसिटिव है। सेंसर ज्यादा सेंसिटिव है तो मतलब की वो कैमरा लौ लाइट में अच्छा काम करेगा। मतलब ISO फोटो और वीडियो के ब्राइटनेस को भी कंट्रोल करता है।


अगर आप दिन ने शूट कर रहे है तब आपको ISO कम ही रखता चाहिए लेकिन अगर आप रात में या फिर किसी अँधेरे  कर रहे है तो आपको अपने फोटो या वीडियो में ब्राइटनेस को बढ़ाने के लिए ISO को बढ़ाना पड़ सकता है।


लेकिन मैं आपको बता दूँ की ISO ज्यादा बढ़ाने से आपके फोटो या वीडियो में नॉइस भी बढ़ जाता है मतलब आपकी फोटो या वीडियो क्लीन नहीं बन पाती है। जैसा की आप निचे इमेज में देख सकते है।

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi


कुल मिला के मैं ये कहूंगा की आप ISO को अपने फोटो की ब्राइटनेस के लिए तब तक बढ़ा सकते है जब तक की आपके फोटो में नॉइस न आ जाये। अगर नॉइस आता है तब आप ISO को कम करके Shutter Speed या Aperture भी बढ़ा सकते है इससे भी आपकी फोटो में ब्राइटनेस बढ़ जाती है।


Shutter Speed और Aperture को बढ़ाने या घटाने से बाकि सेटिंग्स भी चेंज हो जाती है। लेकिन सिर्फ ब्राइटनेस के लिए ISO ही काम में लाया जाता है।

अब सवाल ये है कि आप ISO कैसे चेंज करेंगे ? निचे फोटो में आप देख सकते है की ISO कहा लिखा होता है जिसे आप  SET  बटन से चेंज कर सकते है।

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi



How ISO Works - Hindi


ISO कैमरा के सेंसिटिविटी होती है जिसे हम सेटिंग्स की मदद से कण्ट्रोल कर सकते है। जब आप ISO लेवल को 100 या सबसे कम कर देते है तो सेंसर अपनी सेंसिविटी को भी कम कर देता है। जिससे की सेंसर की तरफ आने वाली रौशनी को ज्यादा देर तक नहीं रहती।


लेकिन जब आप ISO को बढ़ा देते है तब सेंसर भी अपनी सेंसिटिविटी को बढ़ा देता है और सेंसर पिक्चर में ग्रेन ऐड करने लगा है जिससे आप अँधेरे में भी सही तस्वीर ले पाते है। लेकिन ISO को बढ़ाने से सेंसर को मिलने वाली रौशनी सेंसर पर ज्यादा देर तक रहती है और अगर कैमरा ट्रिपॉड पे न हो तो पिक्चर थोड़ा हिल सा जाता है।



आप ऊपर फोटो में देख सकते है की ज्यादा ISO बढ़ाने से पिक्चर में ग्रेन यानि नॉइस बनने लगता है। इसलिए ISO को बढ़ाते समय कैमरा हमेशा ट्रीपोड पर स्थिर होना चाहिए ताकि पिक्चर न हिले।


What is Aperture in Camera - Hindi


Aperture लेंस ले अंदर होता है। ये एक परदे जैसा होता है। जैसा की आप निचे फोटो में देख सकते है। कम Aperture मतलब ज्यादा रौशनी और ज्यादा Aperture मतलब कम रौशनी। ये लेंस के मुताबिक होता है मतलब की Aperture का लेवल सभी लेंस में अलग अलग होता है।


और मैं आपको एक बात बता दूँ कि जितना कम Aperture होगा, लेंस उतना ही महंगा होता है।


इसका दो काम होते है। पहले ये की Aperture सेंसर को बाहर से आने वाली लाइट को नियमित रूप से भेजता है जिसे आप अपने मुताबिक सेट कर सकते है। और Aperture का दूसरा काम सब्जेक्ट के पीछे का बैकग्रॉउंड को शार्प या धुंधला करना होता है। जैसा की आप निचे फोटो में देख सकते है। कम Aperture मतलब बैकग्राउंड कम धुंधला या शार्प और ज्यादा Aperture मतलब  बैकग्रॉउंड ज्यादा धुंधला।

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi


अगर आपको ISO को नहीं छेड़ना हो तो आप Aperture से भी पिक्चर की ब्राइटनेस को चेंज कर सकते है। लेकिन इससे बैकग्राउंड में भी थोड़ा फर्क आ सकता है।


Aperture कितने प्रकार के होते है ये आप निचे फोटो में देख सकते है।

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi


How Aperture Works - Hindi


Aperture  होता है जोकि लेंस के अंदर होता है। जिसे आप सेटिंग की मदद से Aperture के लेवल को चेंज कर सकते है। जब आप Aperture के लेवल को बढ़ा देते है तो Aperture पूरा खुल जाता है जिससे सेंसर थोड़ा ढक जाता है और सेंसर को कम रौशनी मिलती है। और ऐसे में पिक्चर थोड़ा अँधेरा सा बनता है।


और जब आप Aperture के लेवल को कम कर देते है तो Aperture कम खुलता है। जिससे सेंसर कम ढकता है और सेंसर को ज्यादा रौशनी मिलने लगती है। और ऐसे में पिक्चर ज्यादा ही ब्राइट हो जाती है।


 ये भी जानें






What is Shutter Speed in Camera- Hindi

Shutter एक हार्डवेयर हो है जैसा की आप निचे फोटो में देख सकते है। Shutter एक परदे का काम करता है जोकि सेंसर के ठीक सामने की तरफ होता है। ये Shutter सेंसर को पूरी तरह से ढक कर रखता है। आम तौर पर Shutter सिर्फ DSLR कैमरा में होता है। लेकिन मिर्रोरलेस कैमरा में ये Shutter इलेक्ट्रॉनिक यानि सॉफ्टवेयर बेस्ड हो जाता है।


Shutter का काम फोटो लेते समय सब्जेक्ट की स्पीड कण्ट्रोल करना होता है। जैसे की अगर आप किसी तेज़ चलते गाड़ी की फोटो ले रहे हो तो Shutter Speed कम होने से गाड़ी की फोटो धुंधली बनेगी। और जब आप Shutter Speed बढ़ा देते है तो गाड़ी की फोटो शार्प और क्लियर बनेगी।

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi


Shutter Speed को कम करने से सेंसर को ज्यादा रौशनी मिलने लगती है जिससे फोटो काफी ब्राइट बनता है। और Shutter Speed हो ज्यादा रखने से सेंसर को रौशनी कम मिलती है जिससे फोटो में थोड़ा अँधेरा पन आ जाता है।


How Shutter Works in Camera - Hindi

Shutter  होता है जैसा की आप निचे फोटो में देख रहे है। ये सेंसर के ठीक सामने होता है। जब आप फोटो लेने के लिए बटन को प्रेस करने है तो ये Shutterऊपर की तरफ उठ जाता है और सेंसर फोटो कैप्चर कर लेता है फिर ये Shutter वापस निचे हो जाता है।


जब आप इस Shutter की Speed को कम करते है तो तो ये Shutter ज्यादा देर के लिए ऊपर उठता है जिससे की सेंसर को ज्यादा रौशनी मिलती है। जिससे की फोटो ज्यादा ब्राइट हो जाती है। और जब आप Shutter की Speed को बढ़ाते है तो ये Shutter कम देर के लिए ऊपर उठता है जिससे की सेंसर को कम रौशनी मिलती है। जिससे की फोटो में अंधेरा पन आ जाता है।

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi


Shutter Speed को कम या ज्यादा करने से कई तरह के अच्छे अच्छे इफेक्ट्स मिलते है। एक सही फोटोग्राफर ही सही Shutter Speed का फायदा उठा सकता है।


अगर Shutter Speed ज्यादा हो और आपका हाथ कील रहा हो तो भी पिक्चर कही अच्छी आती है। लेकिन अगर जब Shutter Speed कम हो तो हाथ स्थिर होने के बाद भी फोटो हिल जाता है। कम Shutter Speed पर कैमरा हमेशा ट्रीपोड पर ही लगा होना चाहिए ताकि पिक्चर न हिले।

What is ISO - Aperture - Shutter Speed Meaning in Hindi


Concluesion

कुल मिला के मैं ये ही कहूंगा की ISO से ब्राइटनेस कम या ज्यादा होती है लेकिन ISO ज्यादा बढ़ाने से फोटो में ग्रेन यानि नॉइस आ जाता है। तो ISO का इस्तेमाल कम से कम ही करना चाहिए।


Aperture से भी ब्राइटनेस को कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन इससे बैकग्राउंड ब्लर या शार्प भी होता है। तो ऐसे आपको हमेशा उतना ही Aperture खोलना चाहिए जितना आपको जरुरत हो।


Shutter Speed को कम या ज्यादा करने से ब्राइटनेस को कंट्रोल तो कर सकते है लेकिन इससे सब्जेक्ट हिल सकता है। कई जगह तो Shutter Speed को हमेशा एक ही लेवल पे रखा जाता है जिससे वीडियो नेचुरल बनती है फेक नहीं लगती।


मेरा तो यही कहना है की आपको इन तीनो ISO, Aperture और Shutter Speed को हमेशा एक कॉम्बिनेशन में ही सेट सकते चाहिए। जिससे बाकि सेटिंग्स ख़राब है हो पाए।

Friday, March 1, 2019

How to photograph lightning - हिंदी


Top 10 Best Zooming Camera for Cricket World Cup 2019 - Hindiबिजली और गरज के साथ शानदार घटनाएँ हैं, लेकिन सही ढंग से फोटो खींचना बहुत मुश्किल है। इस ट्यूटोरियल में, मैं इस अनोखी प्राकृतिक घटना के कुछ अच्छे शॉट्स लेने के लिए कुछ सुझाव देने जा रहा हूँ।


इसलिए, आज मैं आपको सिखाऊंगा "बिजली से तस्वीरें कैसे खींचे? आसानी से समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और फिर आप बिजली की तस्वीर ले पाएंगे"


How to photograph lightning - हिंदी

How to Photograph Lightning - हिंदी



बिजली की फोटोग्राफी में समस्या

सही शॉट प्राप्त करना अक्सर बहुत भाग्य शामिल होता है क्योंकि बिजली का प्रत्येक बोल्ट चमक और तीव्रता में भिन्न हो सकता है, इसलिए उचित एक्सपोजर प्राप्त करना कठिन हो सकता है।


आपको बिजली की तस्वीरें खींचने के कुछ मौके मिल सकते हैं, आपका कोई नियंत्रण नहीं है कि बिजली कहाँ दिखाई देगी।


शॉट के आधार पर आप फ्रेम करना चाहते हैं आप तूफान में कुछ खतरे में हो सकते हैं (या आपका महंगा कैमरा हो सकता है!)।


बिजली पर कब्जा करने के लिए एक उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और लेंस की आवश्यकता होती है।


बिजली की तस्वीरें कैसे लें


उपकरण की ज़रूरत


  1. बल्ब मोड के साथ डिजिटल कैमरा।
  2. शटर रिलीज केबल
  3. 24 मिमी और 150 मिमी के बीच की सीमा के साथ लेंस। इसके बाद फिक्स्ड फोकल प्राइम लेंस को जूम किया जाता है।
  4. कैमरे को जल्दी से संलग्न करने और अलग करने की क्षमता के साथ तिपाई। जब आपका शॉट लेने की कोशिश की जाती है, तो तूफान हर मिनट जल्दी से घुल सकता है।


Tips

सुनिश्चित करें कि आपका लेंस साफ है और कोई खरोंच नहीं है - बिजली बहुत उज्ज्वल है और आपके लेंस ग्लास में किसी भी खामियों को दिखाएगा और इसलिए आपकी अंतिम तस्वीर में!


यदि आप भविष्य में बिजली की शूटिंग करने की योजना बनाते हैं, तो पहले से स्थानों का अच्छी तरह से प्रयास करें और सोचें ताकि यदि आपको तूफान महसूस हो रहा है तो आप उनका सामना कर सकें। आप तब अपने शॉट लेने के लिए सबसे अच्छी जगह ढूंढने के लिए जमीन की छंटनी जानते हैं।


और अगर आप अपना रास्ता बदल देते हैं तो आप मौसम के संपर्क में नहीं आते हैं।


ऐसा स्थान चुनें जहां आकाश का दृश्य इष्टतम हो ... लेकिन बिजली के तूफानों के दौरान भी सुरक्षित। एक बिजली के तूफान में एक मैदान के बीच में खड़े न हों क्योंकि आप हिट हो सकते हैं! बगल में खड़े होने के लिए पेड़ भी बहुत खतरनाक हैं।



रात के समय में लाइटनिंग फोटोग्राफी सबसे आसान है


तकनीक

  1. अपने तिपाई पर अपना कैमरा माउंट करें।
  2. अपना ध्यान अनंत पर सेट करें (अपने लेंस पर मैन्युअल नियंत्रण)।
  3. 100 या 200 की आईएसओ गति चुनें।
  4. एक उपयुक्त एपर्चर / एफ संख्या चुनें।
  5. अब अपने केबल रिलीज केबल के साथ शटर खोलें।

ये भी जानें




Next Step

जबकि शटर खुला है, आप कुछ बिजली के बोल्ट को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं जैसा कि वे होते हैं। यदि आप फ़ोटो लेने के लिए वास्तविक समय में शटर रिलीज़ बटन को आज़माने और दबाने के लिए थे, तो आपकी प्रतिक्रिया का समय बहुत धीमा होगा ... शटर को खुला रखने से आप बिजली के बोल्ट के फ्लैश को कैप्चर कर सकते हैं।



जबकि शटर खुला है और आपकी तस्वीर रिकॉर्ड कर रहा है कि आपका कैमरा आपके तिपाई पर पूरी तरह से रहना है। यदि हवा का झोंका है, या यदि आप गलती से अपना कैमरा हिलाते हैं तो आपकी फोटो बर्बाद / धुंधली हो जाएगी।



अपने शटर को अलग-अलग लंबाई के लिए खुला रखने का प्रयोग करें जैसे कि 10-सेकंड का फटना, 30 सेकंड से 1 मिनट तक। अपने शॉट्स का पूर्वावलोकन करें यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो आप जांच सकते हैं कि आपके शॉट में कोई अन्य प्रकाश स्रोत या आंदोलन आपकी छवि को प्रभावित कर रहा है या नहीं।



उदाहरण के लिए, ई अगर बादल चल रहे हैं, या पेड़ हवा में उड़ रहे हैं, तो यह संभवतः आपको अपना वांछित प्रभाव नहीं देगा क्योंकि वे आपकी अंतिम छवि में आंदोलन दिखाएंगे। यदि अन्य प्रकाश स्रोत हैं, तो वे आपकी छवि में और अधिक केंद्रित होंगे जो आपका शटर खुला है।



आईएसओ, एपर्चर और आपके शटर की लंबाई के साथ प्रयोग खुला है। यह सब करना कठिन हो सकता है जबकि बिजली का तूफान आ रहा है इसलिए आपके कैमरे को अंदर से जानना महत्वपूर्ण है और आप जो परिणाम प्राप्त कर रहे हैं उसे जल्दी से देख सकते हैं।



ध्यान रखें कि यदि आप एक डिजिटल कैमरा का उपयोग कर रहे हैं, जबकि आपका शटर खुला रखा जा रहा है तो आप बैटरी पावर का उपयोग कर रहे हैं। यदि आपकी बैटरी खत्म हो जाती है तो शटर बंद हो जाएगा, इसलिए पूरी तरह से चार्ज की गई बैटरी बहुत जरूरी है।



मुझे आशा है कि यह ट्यूटोरियल कुछ मदद का था, जैसे कि सब कुछ के साथ अगर पहली बार में, आप सफल नहीं होते हैं, तो फिर से कोशिश करें। यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण प्रकार की फोटोग्राफी है और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कुछ प्रयास किए जा सकते हैं।


खासकर जब आप दुनिया में रहते हैं इसके आधार पर तूफान काफी दुर्लभ हो सकते हैं।

Tuesday, November 20, 2018

How to Shoot Best Wedding Photography - हिंदी

How to Shoot Best Wedding Photography  - आज मैं आपको इसी टॉपिक पर कुछ इम्पोर्टेन्ट टिप्स दूंगा की Best Wedding Photography के लिए क्या क्या करना जरुरी है तो अगर आप Wedding Photography शूट करने जा रहे है तो आपको ये पोस्ट जरूर पूरा पढ़ना चाहिए ये आपके लिए बहुत ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होने वाला है। अगर आप सोच रहे है कि आप सीधा YouTube पे वीडियोस देख कर सिख जायेंगे तो मैं आपको बता दूँ कि जो लोग यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते है वो भी यही से देख के वीडियोस बनाते है, वीडियो ज्यादा लम्बी होने के कारण वो लोग सिर्फ थोड़े बहुत टिप्स और ट्रिक्स ही बता पाते है लेकिन मैं एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और वीडियो ग्राफर हूँ तो मैं आपको यहाँ पूरी इनफार्मेशन दूंगा।

शादियों का सीजन आने ही वाला है तो इसके लिए आपको पहले से ही तैयारियां कर लेकिन चाहिए क्युकि आने वाला समय में Wedding Photography बहुत पॉपुलर होने वाला है और इसमें पैसा भी भर भर केमिलेगा ये आपको आने वाले समय में खुद ही पता चल जायेगा।


How to Shoot Best Wedding Photography


देखिये, एक बात आप अपने दिमाग में सेव कर लीजिये कि शादियों में बेहतर इमेज के लिए आपको एक भी ऐसा सिचुएशन नहीं मिलेगा जिसमे आप आराम से Wedding Photography कर सकें, आपको खुद ही ऐसा सिचुएशन बनाना पड़ेगा जिसमे आपको बेहतर क्वालिटी की इमेज मिल पायेगी। कहने का मतलब ये है की  भी हो उनके कपडे कैसे भी हो आउटडोर हो या इंडोर लाइट सही हो या नहीं आपको खुद ही सब कुछ मैनेज करना होगा।

How to Shoot Best Wedding Photography - hindi camera

यहाँ जो मैं बताने जा रहा हूँ उसे मैंने 5 भाग में बांटा है जिसमे

1. Equipments & Accessories

2. Camera Setiings

3. Ideas

4. Editing

5. Precoutions

Equipments & Accessories


वैसे तो किसी भी तरह की फोटोग्राफी के लिए आपको लगभग सभी तरह के Equipments और Accessories चाहिए होने जोकि फोटो ग्राफी को और भी बेहतर बनाने में मदद करते है तो आपको एक Best Wedding Photography के लिए आपको ड्यूल पिक्सेल या हाई शटर स्पीड वाला कैमरा चाहिए होगा, ड्यूल पिक्सेल और हाई शटर स्पीड का मतलब की शादियों में मैन्युअल फोकस के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है तो अगर आप ऑटो फोकस पर भी शूट करेंगे तो ड्यूल पिक्सेल और हाई शटर स्पीड सब्जेक्ट पर बहुत बेहतर और जल्दी फोकस करेगा ।


इसके साथ आपको एक tripod भी चाहिए होगा क्युकि शादी बहुत लम्बी चलती है तो बिना tripod के आपके हाथ जल्दी थक सकते है और फिर आगे आप फोटोज के लिए आप जल्दी तैयार नहीं हो पाएंगे इसके साथ ही tripod एक स्टेबल फोटोज के लिए बहुत उपयोगी होता है, अधिकतर हाथ से फोटो क्लिक करते समय फोटो हिल सकती है जोकि बहुत बुरा होता है।


आपको अपने साथ एक मोनोपॉड भी रखना पड़ेगा क्यों कि मोनोपॉड से आप नई नई क्रिएटिविटी भी दिखा सकते है जैसे आप क्रैन इफ़ेक्ट भी दे सकते है जोकि बहुत बेहतर साबित होता है। हमेशा tripod को हैंडल करना आसान नहीं होता बहुत जगह ऐसे भी होते है जहा आप tripod को रख भी नहीं सकते है तो ऐसे में आपको एक मोनोपॉड भी साथ में रखना होगा।


इसके बाद आपको अपने कैमरा के साथ एक एक्सटर्नल हाई स्पीड फ़्लैश लाइट भी रखना होगा, आपको पता होगा कि शादियों में सभी जगह एक जैसा नहीं होता है कही लाइट काम होती है तो कही ज्यादा तो ऐसे में आपको अपने कैमरा के टॉप मांउट में एक हाई स्पीड एक्सटर्नल फ़्लैश लाइट भी लगा के चलें।


इसके साथ ही आपको कुछ छोटे accessories भी साथ में लेके चलना होगा जैसे दो या दो से ज्यादा कैमरा बैटरीज जिससे की एक बैटरी ख़तम भी हो जाएँ तो आप रुके नहीं और आपको एक्स्ट्रा मेमोरी कार्ड भी पास रखना होगा जिससे कि अगर पके कैमरा की स्टोरेज भर भी जाये तो आप तुरंत दूसरा कार्ड लगा के कंटीन्यू बने रहें। और फिर आपको कैमरा के लिए लेंस भी सही चुनना होगा जिससे कि आप सही समय सही लेंस लगा के बेहतर पिक्चर ले सकें।

How to Shoot Best Wedding Photography - hindi camera


Camera Settings


जैसा की आपको पहले से ही पता होगा की कैमरा में हमेशा दो मोड जरूर होते है पहला ऑटो मोड और दूसरा मैन्युअल मोड तो मैं आपको बता दूँ की ऑटो मोड उनके लिए बना होता है जिन्हे कैमरा की सेटिंग्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है लेकिन जो प्रोफेशनल फोटोग्राफर होते है वो हमेशा मैन्युअल मोड पे ही शूट करते है चाहे वो किसी भी सिचुएशन में हो। तो मैन्युअल मोड के लिए जरुरी है की आपको आपके कैमरा की सेटिंग्स के बारे में पूरी जानकारी हो, आपको पता होना चाहिए कि कौन सा फीचर किस काम आता है।


कैमरा की सेटिंग्स को छेड़ने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि शादी कहा हो रही है इंडोर या आउटडोर, लाइट कैसी है। अगर शादी इंडोर है तो डायरेक्शन क्या है लाइट्स कितने और कहा कहा है और अगर शादी आउटडोर है तो समय क्या है या फिर एरिया कितना बड़ा है लाइट्स कैसी और कितनी है लोग कैसे है ये सब आपको आपको पहले ही देख लेन के बाद ही आपको अपने कैमरा की सेटिंग्स को सिचुएशन के हिसाब से बदल सकते है। चलिए अब बात करते है की Best Wedding Photography के लिए सेटिंग्स क्या होनी चाहिए ?


Aperture - मैं आपको बता दूँ की किसी भी photos को cinematic बनाने में Aperture का बहुत अहम् रोल होता है आप Aperture को बढ़ा या घटा के फोटो का लुक चेंज कर सकते है। Aperture से होता ये है कि जब आपको किसी सब्जेक्ट के बैकग्राउन्ग को blur कर सकते है आप Aperture जितना ज्यादा रखेंगे उतना ही backgroung blur होगा, ये आपको decide करना है की background को कहाँ कहाँ और कितना blue रखना है।


ISO - इसका काम बहुत ही जरुरी होता है खास तौर से जब आप काम लाइट या रात को wedding shoot कर रहे हो। आप इसे जितना बढ़ाएंगे उतना ही आपकी पिक्चर ब्राइट दिखेगी लेकिन ज्यादा बढ़ाने से पिक्चर में motion blur और noice आ सकता है लेकिन इसके लिए आपको कैमरा tripod पर रखना चाहिए जिससे कैमरा जरा भी ना हिले और नॉइस के लिए आपको ISO ज्यादा नहीं करना चाहिए।

Shutter Speed - अगर आप चाहते है की आप फटा फट फोटोज क्लिक करते जाये तो इसके लिए आपको  कैमरा का शटर स्पीड को ज्यादा रखना चाहिए जिससे की आपके कैमरा की शटर फटा फट पिक्चर को क्लिक करते रहे। ज्यादा शटर स्पीड को रखने से पिक्चर में ब्राइटनेस काम आती है तो आपको ये भी चेच करते रहता चाहिए।


बाकि आपको फोकस मीटरिंग को सेन्टर में रखना चाहिए और एक्सपोज़र को नार्मल रखिये, याद रखिये की आपको फोटोज को RAW फॉर्मेट में सेव करना है जिससे की आप एडिटिंग अच्छी तरह से कर सकें क्युकि RAW फॉर्मेट में पिक्चर को बेहतर तरीके से एडिट किया जा सकता है। अगर आपने अपने लगभग सभी फोटोज में खास कर portrait या close फोटो जिसमे एक या दो लोग हो ऐसे फोटो में background हमेशा blur ही रखना है इससे फोटो में cinematic look आता है।



Ideas


दोस्तों हमेशा इस बात का कम्पटीशन लगा रहता है की सबसे अच्छा फोटोग्राफर कौन है और कोण वही घिसी पीटी एक ही तरह की फोटोज खींचता रहता है। तो यहाँ मैं सिर्फ और सिर्फ क्रिएटिविटी की बात कर रहा हूँ। आपका कैमरा कैसा भी हो आपके इक्विपमेंट कैसे भी हो लेकिन अगर आप क्रिएटिव न हो तो सारा धरा का धरा रह जायेगा तो आपको क्रिएटिव बनना है आपको हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते रहना चाहिए। आप कुछ आईडिया के लिए websites भी चेक कर सकते है जहा best wedding poses के तरीके बताये गए हों।


How to Shoot Best Wedding Photography - hindi camera


अगर आप अपने अभी कामों में हमेशा कुछ नया करते रहेंगे तो अपने कस्टमर्स हमेशा आपको ही काम दिया करेंगे और अगर आपने सिर्फ एक ही स्टाइल की photography करते रहेंगे तो आपके कस्टमर्स किसी नए ज़माने के photographer को ढूँढना शुरू कर देंगे ऐसे में आप कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।


आपको हमेशा कुछ नया try करते रहना चाहिए चाहे वो wedding couple के लिए हो या घर के बाकि सदस्य के लिए, आपको कभी ये नहीं सोचना चाहिए की लोगों को क्या पसंद है क्या पता आपके किये गए काम को लोग ज्यादा पसंद करने लगे या ये भी हो सकता है की आपके वजह से कोई नया trend चलना शुरू हो जाये। आप चाहें तो अपने हिसाब से wedding couple को दूसरे कपडे भी पहनने को बोल सकते है जिससे आप अलग अलग तरह की पिक्चर्स ले सके।


Editing


जब आपका wedding का काम ख़तम हो जाये तो ये मत सोचिये की आपका काम भी ख़तम हो गया है बल्कि आपका काम तो वहाँ से मुश्किल हो गया है। जैसा की सबको पता है की लोग बिना एडिटिंग के फोटोज को पसंद तो करते लेकिन एडिट किये गए फोटोज को ज्यादा पसंद करते है क्युकि उन्हें एडिटिंग के बारे में कुछ नहीं पता होता है तो ऐसे में अगर आप एक जैसे दो फोटोज दिखाएंगे जिसमे एक एडिट किया हो और दूसरा बिना एडिट के हो तो लोग हमेशा एडिट वाला फोटो ही चुनेगे।


मैं आपको एडिटिंग में कुछ tips दे दूँ कि जब आप wedding photos को एडिट कर रहे हो तो आपको उसमे ज्यादा झकाझक एडिट नहीं करना है की लोग पहचान में ही न आए आपको सिर्फ और सिर्फ ग्रुप फोटोज में color currection करना है और क्लोज पिक्चर में skin touch up करना है जैसे थोड़ा गोरा कर देना या फिर किसी के चेहरे पर पिम्पल या दाने हो तो उनके गायब कर देना है। color currection में आपको weather हमेशा थोड़ा worm रखना है क्यों की India के शादियों में weather में हमेशा थोड़ा सा पीला पन होता है जिससे फोटो में rich look आती है। और याद रहे की आपको RAW फॉर्मेट वाली picture को ही एडिट करना है जैसा की मैंने आपको पहले ही बता दिया था। 


Precautions


आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि आप हमेशा सही जगह सही समय और सही लोगों के सामने हो कभी कभी ऐसा भी हो जाता है की आप कही और व्यस्त हो और दूसरी जगह जहा आपको होना चाहिए वह आप न हो ऐसे में आप सही फोटोज नहीं ले पाएंगे और फिर बाद में लोग आपको ही कोसेंगे।


आपको ये भी धयान रखना है की आपके पास जो equipments है वो सही से काम करते हो ऐसा न हो की सही टाइम पे कोई equipment आपको धोका दे जाये ऐसे अपने आप सभी equipments को पहले से ही चेक करले चले ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।


आपको एक और काम करना है अगर आप दूसरों की wedding में photoshoot करने जा रहे है तो आपको wedding से एक या दो दिन पहले ही आपको उस घर के परिवार से मिल कर बात कर लें और पूछ ले कौन सा मेहमान ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है और कौन सा नहीं ऐसे में आप बेकार की फोटो क्लिक करने से बच जायेंगे और आपका टाइम, मेमोरी, बैटरी और दिमाग भी बच जायेगा।


आप हमेशा अपने साथ एक और पार्टनर को लेके चले ताकि आपको छोटे मोठे कामो में मदद मिल सके और फिर आप अकेला पन भी फील न करें। 


कुल मिला कर मैं ये ही कहूंगा की की आपको हमेशा कुछ  try करते रहना चाहिए और पामेशा प्रेक्टिस करते रहना चैहिये ताकि आप अगले कामों के लिए हमेशा ready रहे। wedding photography इतना भी मुश्किल नहीं होता बस थोड़े से एक्सपीरियंस की जरुरत पड़ेगी वो आप खली समय में कर सकते है।


आपको Photoshop की भी जानकारी होनी चाहिए जिससे की अपने अपने हिसाब से एडिट कर पाए और आपका एडिटिंग का पैसा बच जाये। हो सके तो आप सारे equipments खुद ही ख़रीदे ताकि आपका ज्यादा इनकम हो सके और बेकार में दुसरो पे डिपेंड न होना पड़े।


अगर आपको हमारे इस पोस्ट से कुछ सिखने को मिला तो इस पोस्ट काम से काम एक बार जरूर शेयर करें और अगर आपको किसी भी कैमरा की बेहतर जानकारी होने में चाहिए तो इस वेबसाइट को follow करें और इस पेज को bookmark जरूर करें। धन्यवाद

Thursday, October 25, 2018

Take Photos Like Professional - Best Online Photography Courses in Hindi

एक बेकार फोटोग्राफर वो होता है जो किसी भी सिचुएशन में फोटो को क्रिएट करता हो, लेकिन एक अच्छा प्रोफेशनल फोटोग्राफर वो होता है जो फोटो लेने के लिए सिचुएशन को क्रिएट करता हो।

दोस्तों आज हम आपको बताएंगे की जो प्रोफेशनल फोटोग्राफर होते है वो कैसे फोटोज लेते है मतलब की उन्हें किन किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है और आप अगर प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनना चाहते है तो आपको किन किन बातों का ध्यान रखरा चाहिए साथ ही हम आपको Best Online Photography Courses भी करवाएंगे और बताएंगे की एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बने।

आपने ये जरूर देखा होगा कि जब कोई प्रोफेशनल फोटोग्राफर किसी चीज़ की फोटो लेता है तो उसका कांसेप्ट बिलकुल ही अलग होता है लेकिन जब आप वैसे ही किसी चीज़ की फोटो लेते है तो आपकी पिक्चर बिलकुल अलग होती है और बिलकुल भी प्रोफेशनल नहीं लगती है। अगर आप भी  आपकी फोटो भी एक दम प्रोफेशनल लगे तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

How to Take Photos Like Professional - Best Online Photography Courses - hindi camera

How to Take Photos Like Professional in हिंदी

वैसे तो इस फोटोग्राफी सिखने के लिए बहुत सारे courses है सिखने के लिए, कुछ के लिए आप किसी institute में भी जा सकते है वही कुछ के लिए Online Photography Courses है दोनों में से आप कही भी फोटोग्राफी  सिख सकते है लेकिन अब आपको कही जाने की जरुरत नहीं है क्युकि आज मैं आपको ऐसे ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताऊंगा की आप खुद ही प्रोफेशनल फोटोग्राफर बन जायेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

देखिये पहले मैं आपको बता दूँ की प्रोफेशनल फोटो लेने के लिए आपको 4 बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, जो है कैमरा और लेंस और एडिटिंग और दिमाग। इस चरों बातों को मैं पुरे विस्तार में बताने जा रहा हूँ। ध्यान से पढ़िएगा।

1. Camera - सबसे पहले हम कैमरा की बात करेंगे। देखिये, कैमरा सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होता है की आप किस टाइम कौन से कैमरा का इस्तेमाल कर रहे है और सेटिंग्स क्या क्या है क्युकि अधिकतर लोग बेसिक कैमरा को भी हमेशा Auto Mode में ही इस्तेमाल करते है और मैं आपको बता दूँ कि ऑटो मोड में फोटोज कभी प्रोफेशनल नहीं लगती है प्रोफेशनल फोटोज लेने के लिए आपको मैन्युअल मोड में ही शूट करना पड़ेगा तभी फोटो प्रोफेशनल लगेगी जैसे किसी बड़े फोटोग्राफर ने खींची हो। तो सबसे पहले आपको कैमरा के बारे में जानना चाहिए की कोण सा कैमरा किस काम के लिए बढ़िया रहेगा और कैमरा में क्या क्या सेटिंग्स होती है आपको ये जरूर सीखना चाहिए की मैन्युअल मोड में क्या क्या होता है जैसे ISO क्या होता है और वो काम कैसे करता है और Aperture क्या होता है इसे कैसे सेट करते है और सबसे जरुरी चीज़ ये है की Shutter Speed क्या होती है और ये काम कैसे करती है और इसे सेट कैसे करते है।

          आपको ये भी जानना पड़ेगा की किस मौसम में किस कैमरा या किस सेटिंग का इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे धुप में क्या सेटिंग्स होना चाहिए इंडोर में क्या और अँधेरे में क्या सेटिंग्स करना चाहिए। इसके बाद आपको ये जानना चाहिए की कोन से कैमरा में Sensor कौन सा लगा हुआ है और कोन सा सेंसर अच्छा होता है और कौन सा बेकार। सही टाइम पर सही कैमरा सेलेक्ट करना काफी ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होता है। एक सक्सेसफुल प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए आपको लगभग सभी कैमरा के बारे में अच्छी तरह से समझना होगा ताकि आपको किसी भी कैमरा को इस्तेमाल करना आना चाहिए।

How to Take Photos Like Professional - Best Online Photography Courses in Hindi - Hindi Camera

2. Lens - कैमरा के बाद आपको लेंस की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। मैं आपको बता दूँ  की एक लेंस सभी जगह या सभी कामों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। हर किसी काम के लिए अलग अलग लेंस बने होते है, और एक अच्छी पिक्चर के लिए सही लेंस को चुनना बहुत जरुरी होता है अगर आप सही टाइम पर सही लेंस को चुनेंगे तभी आपकी फोटो को प्रोफेशनल लुक मिलेगा। मैं आपको बता दूँ की आपको लेंस में क्या क्या देखना पड़ेगा जैसे लेंस का Aperture कितना है और focal length कितना है और लेंस में स्टेबिलाइजेशन है या नहीं।

अगर आप किसी लेंस पर देखेंगे तो आपको वह दो चीज़े हमेशा दिखेगी पहला ये की लेंस पर आपको 1:2.3-5.6 लिखा होगा जिसका मतलब होता है Aperture इसका काम सेंसर को लिमिटेड लाइट को ट्रांसफर करना होता है जिसे आप अपने हिसाब से सेट भी कर सकते है। अगर आप धुप में हो तो इसे काम क्र सकते है जिससे कैमरा को कम लाइट मिलेगा और फोटो ज्यादा चमकदार नहीं दिखेगी और अगर आप अँधेरे में हो तो इसे बढ़ा सकते है जिससे की कैमरा को ज्यादा लीग मिलेगी कटी फोटो को चमक मिल सके। जो पहला नंबर है 2.3 ये  होगा लेंस उतना ही अच्छा साबित होगा और ऐसे लेंस बहुत महंगे भी होते है। दूसरी चीज़ Focal Length इस सभी लेन्सेस पर लिखा होता है, अगर आप किसी लेंस पर 18-55 mm लिखा दिखाई दे तो ये लेंस की Focal Length को दर्शाता है इसमें  पहला नंबर है 18 इसका मतलब ये है की पिक्चर बहुत वाइड होगी और जिस लेंस में ये वाला नंबर सबसे कम होगा वो उतना ही अच्छा साबित होगा। दूसरा जो नंबर है 55 इसका मतलब ये है कि आप लेंस को 55 मिली मीटर तक ज़ूम कर सकते है ये जीता ज्यादा होगा लेंस उतना ही ज्यादा ज़ूम करेगा और ऐसे लेन्सेस बहुत महंगे भी हो सकते है। तो आपको ये देखना है की आपकी फोटोग्राफी के लिए कोन सा लेंस सही होगा।

How to Take Photos Like Professional - Best Online Photography Courses in Hindi - Hindi Camera

3. Editing - कैमरा और लेंस को सेलेक्ट तो कर लेंगे लेकिन आखिरी में अगर आपको एडिटिंग नहीं आती तो सारा काम ख़राब हो जायेगा, इसलिए आपको एडिटिंग में भी अच्छी खासी जानकारी होनी बहुत जरुरी है। अगर अपने फोटो सही नहीं ली तो आप उसे एडिटिंग में भी सही कर सकते है लेकिन अगर अपने एडिट सही नहीं की तो आपकी फोटो बिलकुल भी प्रफेशनल नहीं लगेगी। इसके लिए आपको कोई फोटो एडटिंग institute को जरूर ज्वाइन करना चाहिए ताकि आप फोटो एडिटिंग की बेहतर जानकारी पा सके।

अगर आप ये सोच रहे है की आप किसी दूसरे एडिटर से अपनी फोटो को एडिट करवाएंगे तो ये सबसे ज्यादा बेकार होने वाला है क्युकि आपके लिए गए फोटोज को आपसे ज्यादा और कोई नहीं समझता ऐसे में अगर आप किसी दूसरे को अपनी फोटोस देंगे तो हो सकता है वो फोटोस आपकी मन मुताबिक नहीं बन पायेगी, और जो बड़े बड़े फोटोग्राफर है वो अपनी फोटोज को खुद ही एडिट करते है। वैसे भी फोटो को एडिट करना कोई बड़ा काम नहीं है अगर आप एक बार सिख लें तो आपको ये बचो का खेल लगने लगेगा।
कुछ लोग सोचते है की अगर फोटो अच्छी खींचे तो उसे एडिट करने की जरुरत नहीं पड़ती लेकिन वो गलत सोचते है किसी भी फोटो को प्रोफेशनल बनाने के लिए उसे एक बार एडिट जरूर करना पड़ता है चाहे उसे किसी भी कैमरा से खींचा गया हो या किसी भी फोटोग्राफर ने ही खींचा हो एक बार एडिट जरूर करें। कुछ लोग एडिटिंग में ज्यादा दिमाग लगते है और वो ऐसा करके फोटो को बकवास बना ददेते है, एडिटिंग फोटो के हिसाब से अलग अलग होती है जैसे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में ज्यादा कुछ नहीं किया जाता वही अगर आप एनीमेशन से जुड़े फोटो को एडिट करने में ज्यादा मेंहनत की जाती है और वेडिंग फोटोग्राफी में भी सिर्फ टच अप देने की जरूरत होती है और वही पोर्टफोलियो में आप बैकग्राउंड को चेंज करे की जरूरत पड़ सकती है। एडिटिंग में आपको सिर्फ कलर करेक्शन ही करें और उसमे ज्यादा फ़िल्टर यूज़ न करें।

How to Take Photos Like Professional - Best Online Photography Courses in Hindi - Hindi Camera

4. Creativity - जो मैं अब बताने जा रहा हूँ वो सबसे इम्पोर्टेन्ट है क्युकि अगर अपने क्रिएटिविटी नहीं हुई तो आप फोटोग्राफर तो बन जायेंगे लेकिन किसी से आगे नहीं निकल पाएंगे। कहने का मतलब ये है की अगर आप में क्रिएटिविटी वाला दिमाग नहीं हुआ तो आप नहीं कैमरा से कुछ नया कर पाएंगे नहीं तो एडिटिंग में कुछ नया कर पाएंगे जोकि किसी दूसरे से आगे बढ़ने के लिए बहुत ज्यादा जरुरी होता है। तो अगर आपको कुछ नया करने का हुनर नहीं है जिसे क्रिएटिव माइंड कहते है अगर आपका माइंड क्रिएटिव नहीं है तो आप ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएंगे तो आपको आपका दिमाग को क्रिएटिव बनाना होगा।

अगर हमारे इस पॉट से आपको कुछ सिखने लो मिला हो तो कृपया इस पोस्ट को  शेयर जरूर करें , और ढेर सरे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टिप्स और ट्रिक्स के लिए महारे इस वेबसाइट को फॉलो जरूर करें इस इस वेबसाइट को बुकमार्क भी करें ताकि आप रोज रोज कुछ नया सिख सकें। धन्यवाद